Mausam Forecast: दिल्ली में बरस रही है आग, अगले दो दिन रहेंगे बहुत भारी, IMD का नया अपडेट डराने वाला
Delhi Mausam Forecast: आज जहां केरल में मानसून ने दो दिन पहले ही दस्तक दे दी है, वहीं दूसरी ओर पूरा उत्तर भारत गर्मी की वजह से झुलसा हुआ है। इस वक्त दिल्ली समेत पूरे नॉर्थ इंडिया में आसमान से आग बरस रही है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तो वहीं दिल्ली में आने वाले दिनों में भी कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली के ताप में थोड़ी सी गिरावट हुई है, हालांकि ये गिरावट बहुत मामूली ही है। आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा है कि कल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई जगहों पर बारिश हुई है।

आज अधिकतम तापमान कुछ स्थानों पर 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। लेकिन कुल मिलाकर रेड अलर्ट जैसी कोई स्थिति नहीं है।
इस बारे में बात करते हुए IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि 'कई दिनों से उत्तर-पश्चिम भारत के लिए रेड अलर्ट जारी कर रहे हैं। कल से एक पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो गया है। इसके कारण दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश हुई।'
ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
'पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी हवाओं ने कल अपना रुख बदल लिया और अरब सागर से होकर बहने लग गई हैं इसी वजह से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। हमने अब उत्तर-पश्चिम भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, झारखंड और ओडिशा के लिए हमने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल से धीरे-धीरे सुधार होगा।'
केरल पहुंचा मानसून, होगी झमाझम बारिश
आज मानसून केरल पहुंच चुका है और इसी वजह से केरल और पूर्वोत्तर में बारिश हो रही है। तो वहीं पश्चिम बंगाल 10 से 29 जून के बीच मानसून पहुंचेगा, तो वहीं 18-20 जून के बीच उत्तर प्रदेश पहुंचा है। मानसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है और 5 जून तक पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ता है लेकिन इस बार इसकी एंट्री जल्दी हुई है।
किसानों के लिए काफी अच्छी खबर है
फिलहाल मौसम विभाग कह रहा है कि 'इस बार मानसूनी बारिश काफी अच्छी होगी और जून से सितंबर के बीच मानसूनी बारिश सामान्य से काफी अच्छी होने वाली है , जो कि किसानों के लिए काफी अच्छी खबर है।'












Click it and Unblock the Notifications