Delhi Weather: पारा पहुंचा 50, आग उगल रही है दिल्ली, आसमां से बरस रहे हैं शोले, जानिए कब मिलेगी राहत?
Delhi Weather Update: पूरा उत्तर भारत भयंकर गर्मी की मार झेल रहा है, दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं।
नेशनल कैपिट के सफदरजंग में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है, वहीं मुंगेशपुर और नरेला में पारा 49.9 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि इस सीजन में दिल्ली का सबसे ज्यादा तापमान है।

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने पहले से ही तीन दिनों तक यहां पर लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी है।
Recommended Video
पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं, बारिश नहीं होगी
मौसम विभाग का कहना है कि मई माह के अंतिम दिनों की ही तरह जून के पहला हफ्ता भी रहेगा, अभी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिलेगी और ना ही कोई पश्चिमी विक्षोभ बनता नजर आ रहा है इसलिए बारिश के भी आसार नहीं हैं।
भट्टी की तरह आग उगल रही दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ा
यही नहीं 31 मई तक हीटवेव का असर देखने को मिलेगा, आपको बता भट्टी की तरह आग उगल रही दिल्ली में फिलहाल प्रदूषण भी बढ़ गया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 211 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 261 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 216 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 311 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -222 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -312 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, गिलगित और बाल्टिस्तान में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। तो वहीं केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गोवा और तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, जिसके लिए पिछले तीन दिनों से यहां पर ORANGE ALERT जारी है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।
कब आएगा मानसून? ( Monsoon Updates)
खैर भयंकर गर्मी के बीच एक राहत की खबर ये है कि मानसून तेज स्पीड से आगे बढ़ रहा है। ये 31 मई को केरल पहुंच जाएगा लेकिन दिल्ली में इसक प्रवेश जून के अतिंम सप्ताह में होने की उम्मीद है। आईएमडी का कहना है कि इस बार मानसून काफी अच्छा रहेगा और सामान्य से अच्छी बारिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications