दिल्‍ली सीएम बनने के लिए मनोज तिवारी का नंबर नहीं आने वाला...आप नेता सौरभ भारद्वाज ने किया पटलटवार

Saurabh Bhardwaj attacks Manoj Tiwari:दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में चल रहे हैं। ईडी की हिरासत में चल रहे केजरीवाल ने दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा नहीं दिया है। भाजपा लगातार केजरीवाल से इस्‍तीफे की मांग कर रही है। वहीं दिल्‍ली के भाजपा सांसद मनोज तिवार ने सुनीता केजरीवाल को लेकर बयान दिया था जिसका करारा जवाब आप नेता और दिल्‍ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिया है।

saurabh

सौरभ भारद्वाज ने कहा दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल रहे या सुनीता केजरीवाल बनें लकिन मनोज तिवारी को मैं बता दूं दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री बनने का उनका नंबर कभी नहीं आने वाला है। उनके लिए अंगूर बहुत खट्टे हैं।

इसके साथ ही आप सरकार के मंत्री सौरभ ने कहा दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद को लेकर भाजपा इतनी विचलित क्‍यों हैं। हम पहले दिन से कह रहे है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री की कुसी पर अरविंद केजरीवा ही रहेंगे, ये दिल्‍ली की जनता और आप के विधायकों का निर्णय है।

उन्‍होंने कहा इसके बाद भी लगातार पूछा जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री कौन रहेगा?उन्‍होंने कहा अब मनोज तिवारी कभी कहते हैं इसे बना दो, कभी कहते हैं उसे बना दो, कभी कहते हैं कि राष्ट्रपति शासन लगा दो। क्या हमने आपसे पूछा?"

केजरीवाल को आर्शीवाद कैंपेन पर कसा था तंज

बता दें मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता ने शुक्रवार को केजरीवाल को अर्शीवाद कैंपेन की शुरूआत की और केजरीवाल को आर्शीवाद भेजने के लिए एक व्‍हा्अप नंबर जारी किया। इसको लेकर दिल्‍ली के भजापा सांसद और लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी मनोज तिवारी ने तंज कसा था।

जानें मनोज तिवारी ने क्‍या कहा

मनोज तिवारी ने सुनीता केजरीवाल और दिल्‍ली आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा था आर्शीवाद उसे मिलता है, जो जनता के लिए कुछ काम करता है। उससे खुश होकर तब जनता उसे आर्शीवाद देती हैं। साथ ही मनोज तिवारी ने दावा किया था कि आज अगर दिल्‍ली की गलियों में चले जाइए तो हर गली में नाली ओवरफ्लो हो रही है। सीवर का नामों निशान नहीं है।
अब केजरीवाल को इस्‍तीफा दे देना चाहिए
मनोज तिवारी ने 70 प्रतिशत दिल्‍ली का हाल ऐसा ही है। ऐसे में आप सिक अशीर्वाद की कामना करते हैं अरविंद केजरीवाल और सुनीता ? उन्‍होंने का केजरीवाल के अरेस्‍ट होने के बाद कितन लोग सड़कों पर सामने आए है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा था अब केजरीवाल को सीएम पद से इस्‍तीफा दे देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+