CBI से मिला समन तो मनीष सिसोदिया ने एलजी को लिखा पत्र, कहा- कानून-व्यवस्था पर ध्यान दीजिए
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को सीबीआई ने 17 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। शराब नीति में कथित घोटाले की सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई समन के खिलाफ मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के एलजी को पत्र लिखकर दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने पत्र में कहा, मैं आपसे अपील करता हूं कि आप कृपया इस पत्र पर अपना ध्यान दें। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कई हत्या, रेप की घटनाएं सामने आई हैं। दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है। सिसोदिया ने हाल ही में दिल्ली में हुई तीन वारदातों का जिक्र अपने पत्र में किया है। हाल ही में 27 साल के युवक की तीन लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आज इस हत्या के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।
Recommended Video

गौर करने वाली बात है कि मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए सीबीआई ने समन भेजा है। खुद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके लिखा, मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला. मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला। मेरे गाँव में इन्हें कुछ नहीं मिला। अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है. मैं जाऊँगा और पूरा सहयोग करूँगा। वहीं सिसोदिया को मिले समन के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से एक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमे केंद्र सरकार पर हमला बोला।
आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया को समन भेजे जाने के बाद कहा कि यह आजादी की दूसरी लड़ाई है। मनीष सिसोदिया सत्येंद्र जैन आज के भगत सिंह हैं। सिसोदिया के समर्थन में केजरीवाल ने ट्वीट करके लिखा, जेल की सलाख़ें और फाँसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाये। ये आज़ादी की दूसरी लड़ाई है।मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह है। 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला जिसने ग़रीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी। करोड़ों ग़रीबों की दुआएँ आपके साथ है। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीबीआई का यह नोटिस पूछताछ के लिए नहीं बल्कि गिरफ्तार करने के लिए बुलाया जा रहा है। सिसोदिया को कल गिरफ्तार करने की तैयारी है।












Click it and Unblock the Notifications