दिल्ली सरकार के जरूरत से चार गुना ऑक्सीजन मांगने के दावों पर सामने आए सिसोदिया, बोले- ये झूठी रिपोर्ट

नई दिल्ली, 25 जून: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप सरकार की ओर से कोरोना की दूसरी लहर के दौरान केंद्र से जरूरत से चार गुना ज्यादा ऑक्सीजन की मांग के दावे को गलत कहा है। सिसोदिया ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की जिस ऑडिट रिपोर्ट का हलावा देते हुए भाजपा की ओर से उनकी सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं, वो रिपोर्ट ही ठीक नहीं है। ऐसे में इन आरोपों का कोई मतलब नहीं है।

Recommended Video

    Delhi Oxygen Audit Committee Report पर भड़के Manish Sisodia, BJP पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    manish sisodia

    दिल्ली में ऑक्सीजन संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ऑडिट पैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि केजरीवाल सरकार ने जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन केंद्र से मांगी। रिपोर्ट कहती है कि दिल्ली को उस वक्त करीब 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत थी, मगर दिल्ली सरकार ने मांग बढ़ाकर 1200 मीट्रिक टन कर दी थी। जिससे दूसरे राज्यों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट के बाद भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को निशाना बनाया है। इसका जवाब सिसोदिया ने दिया है।

    सिसोदिया ने भाजपा पर ही उठाए सवाल

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने आज कहा, एक तथाकथित रिपोर्ट के आधार पर कहा जा रहा है कि दिल्ली में जब कोरोना का पीक था तो ऑक्सीजन की कमी नहीं थी और हमने ऑक्सीजन की मांग चार गुना बढ़ाकर बताई थी। भाजपा के नेता जिस रिपोर्ट के हवाले से अरविंद केजरीवाल को गाली दे रहे हैं, ऐसी कोई रिपोर्ट वास्तव में नहीं है। हमने ऑडिट कमेटी के कई सदस्यों से इस मामले पर बात की है। सबका कहना है कि उन्होंने किसी रिपोर्ट पर हस्ताक्षर ही नहीं किए हैं तो ये रिपोर्ट कहां से आई, उनको नहीं पता। मैं भाजपा नेताओं को चुनौती देता हूं कि वो रिपोर्ट लेकर आओ जिसे ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी के सदस्यों ने मंजूरी दी हो।

    बता दें कि दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच ने ने 12 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया था और ऑक्सीजन वितरण प्रणाली पर पैनल से ऑडिट रिपोर्ट मांगी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+