पदयात्रा में दिखा मनीष सिसोदिया का क्रेज, कोई ऑटोग्राफ ले रहा तो कोई गले मिल रहा
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को जंगपुरा में पदयात्रा की। इस दौरान उनके समर्थकों और AAP कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। सिसोदिया के पदयात्रा को खूब समर्थन मिल रहा है।
पदयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के ऊपर BJP वालों ने झूठा लांछन लगाया। यह लांछन जब कोर्ट में पहुंचा तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब इसका ट्रायल निचली अदालत में होगा तब यह थोड़ी देर भी नहीं टिक पाएगा।

उन्होंने कहा, कोर्ट ने केजरीवाल जी और मुझे जमानत दी। लेकिन इसके बाद भी केजरीवाल जी ने इस्तीफा दे दिया और कहा कि मैं जनता के बीच अपनी ईमानदारी पर मुहर लगवाऊंगा। अब आप लोग चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को वोट दीजिए और केजरीवाल जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाइए।
कोई ऑटोग्राफ ले रहा तो कोई गले लगा रहा
पदयात्रा के दौरान एक बच्चे ने मनीष सिसोदिया का ऑटोग्राफ लिया। सिसोदिया ने एक बुजुर्ग के पास पहुंचकर उनके तबीयत के बारे में पूछा। तो कोई उनसे गले मिलना चाहता है। कई बच्चों ने उन्हें गुलाब का फूल भेट किया।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल के CM पद से इस्तीफा देने के बाद से आम आदमी पार्टी प्रो एक्टिव नजर आ रही है। एक तरफ केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक रखी है, तो वहीं उनके सबसे करीबी मनीष सिसोदिया दिल्ली में पदयात्रा कर रहे हैं। राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी हरियाणा में नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications