सिंघु बॉर्डर पर किसानों के मुख्य मंच के पास कटे हाथ वाली लाश मिली, कोहराम मचा

नई दिल्ली। दिल्ली के सिंघू बॉर्डर स्थित किसानों के धरना-स्‍थल पर एक शख्‍स का शव मिला है। वह शव किसी नौजवान का है, जिसका एक हाथ भी कटा मिला। बताया जा रहा है कि, शव को किसानों के विरोध-प्रदर्शन वाले मुख्य मंच के निकट बैरिकेड्स के बीच से बरामद किया गया। पुलिस ने वहां बेरहमी से हत्‍या की आशंका जताई है। पुलिस द्वारा शव को नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

Recommended Video

    Singhu Border Murder: सिंघु बॉर्डर पर निहंगों ने की शख्स की बेरहमी से हत्या ? | वनइंडिया हिंदी
    news

    पुलिस के मुताबिक, सिंघू-बाॅर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के धरना-स्‍थल पर लाश मिलने की सूचना मिलने पर कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस को देखकर प्रदर्शनकारियों ने हो-हल्‍ला मचा दिया। प्रदर्शनकारी पुलिस को लाश के पास आने से रोकने लगे। बाद में कुंडली पुलिस स्टेशन के अधिकारियों का हस्‍तक्षेप होने पर लाश को नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाने की अनुमति दे दी गई। बताया गया कि, वो लाश एक 35 वर्षीय व्यक्ति की है। उसकी हत्‍या के पीछे निहंगों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

     Delhi Singhu border

    लाश का एक हाथ कलाई से कटा हुआ है। पुलिस का कहना है कि, इस घटना के पीछे निहंगों की भूमिका है या नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

    Delhi Singhu border

    डीएसपी का बयान आया, क्या बोले?

    डीएसपी हंसराज ने कहा कि, जिस स्थान पर किसानों का धरना चल रहा है (कुंडली, सोनीपत) वहां आज तड़के करीब 5 बजे एक लाश मिली। उसके एक हाथ व पैर कटा हुआ पाया गया। उस शख्स की हत्या के लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी जानकारी नहीं मिली। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है..वो जांच का विषय है। जरूरी है कि, लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+