Delhi Metro News: नजफगढ़ स्टेशन पर चलती मेट्रो के आगे कूदा शख्स, मौके पर मौत

Delhi Metro News: नजफगढ़ स्टेशन पर चलती मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना के चलते कुछ देर तक मेट्रो प्रभावित रही। हालांकि, 20 मिनट बाद सेवाएं सामान्य हो गईं।

Delhi Metro News: रील्स बनाने और कपल्स की फेवरेट लोकेशन बना दिल्ली मेट्रो लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। सोमवार को एक 31 वर्षीय लाइब्रेरियन ने नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर चलती ट्रेन के सामने कथित तौर पर कूदकर जान दे दी।

घटना से यात्रियों के बीच सनसनी फैल गई। कोई कुछ समझ पाता, तब तक युवक छलांग लगा चुका था। हालांकि, अभी तक युवक के इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। आइए जानते हैं क्या पूरा मामला?

delhi metro

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सोमवार सुबह 9:26 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति नजफगढ़ में ट्रेन के सामने कूद गया है। पीड़ित की पहचान नजफगढ़ के प्रेम नगर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

कौन है मृतक लाइब्रेरियन?

पुलिस के मुताबिक, मेट्रो के आगे छलांग लगाने वाले मनीष कुमार उत्तराखंड के देवप्रयाग में लाइब्रेरियन थे। वो शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी है। पुलिस ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पूछताछ की जा रही है और आगे की पूछताछ जारी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक, 15 से 20 मिनट में सेवाएं सामान्य हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+