बर्थडे पर भौकाल दिखाना शख्स को पड़ा भारी, बंदूक से काटा केक तो दिल्ली पुलिस ने दिखाया आईना, WATCH VIDEO
Man cuts cake by pistol: वायरल वीडियो में शख्स चाकू से नहीं बल्कि बंदूक से केक काटता दिख रहा है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, दिल्ली पुलिस एक्शन में आई और शख्स को हिरासत में लिया।

Man cuts cake with pistol: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। कभी-कभार लोग दूसरों की जान जोखिम में डालने से जरा भी कतराते नहीं। वायरल होने और चंद लाइक्स और कमेंट पाने का खुमार लोगों से ऐसे काम करवा बैठता है, जिसके अंजाम के बारे में वे सोचते ही नहीं। हाल ही में दिल्ली में एक शख्स को बर्थडे पर भौकाल दिखाना उस वक्त भारी पड़ गया, जब पुलिस उसे उठाकर ले गई। पिस्तौल से केक काटते हुए शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था, जिसके बाद तुरंत पुलिस एक्शन में आई।
(वीडियो-नीचे)
बंदूक से काटा केक
वायरल हो रहे क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शख्स केक काटने जा रहा है। शख्स के हाथ में केक काटने के लिए चाकू की बजाय पिस्टल नजर आ रही है। आस-पास के लोग भी उसे खूब चीयर करते नजर आ रहे हैं। देखते ही देखते शख्स केक काटने के बाद गोली ऊपर की ओर ताने खड़ा हो जाता है। तब भी लोगों का हुजूम उसे ऐसे चीयर कर रहा होता है, मानो वो कोई बहुत अच्छा काम करने जा रहा हो।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में दिल्ली पुलिस ने लिखा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिसमें कि एक युवक पिस्टल से केक काट रहा था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे नेब सराय से देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
दिल्ली पुलिस का मजेदार अंदाज
दिल्ली पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए बीच में एक्टर पंकज त्रिपाठी का एक क्लिप भी शेयर किया है, जिसमें एक्टर फनी अंदाज में बोलते हैं कि म्यूजिक बजाओ। म्यूजिक से पहले शख्स बंदूक से केट काटते हुए भौकाल मचाता हुआ नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर म्यूजिक के बाद सीधे दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में दिख रहा है। दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
लोगों ने किया रिएक्ट
इससे पहले शख्स का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी पहचान करने के बाद एक्शन लिया। पुलिस ने नेब सराय इलाके से इस शख्स को हिरासत में लिया और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दिल्ली पुलिस के वीडियो को 35 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा और इसपर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कहा कि दिल्ली पुलिस का ये इनोवेशन बेस्ट है। एक दूसरे यूजर ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस एक्शन लेना चाहे, तो कुछ भी असंभव नहीं है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications