दिल्ली में बीती रात बड़ा सड़क हादसा, 2 की मौत 8 घायल
दिल्ली में बीती रात थार चालक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमे 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों का एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

देश की राजधानी में बीती रात बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मलाई मंदिर इलाके में बीती रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार दो घायलों की पहचान मुन्ना और समीर के तौर पर हुई है जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि थार कार का ड्राइवर काफी तेज रफ्तार से कार को चला रहा था, इसी दौरान उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से सड़क हादसा हो गया। थार ने दो अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारी है। घायलों का एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अुसार घायल व्यक्ति शिवा कैंप, वसंत विहार और एकता विहार, आरके पुरम के रहने वाले हैं। थार गाड़ी ने दो चार पहिया गाड़ियों और तीन वेंडर स्टॉल को टक्कर मारी है। यह घटना बुधवार रात 7.30 बजे की है, जब पीसीआर को इस हादसे की जानकारी वसंत विहार पुलिस स्टेशन पर दी गई। इस मामले में आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications