Mahila Samriddhi Yojna: दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब से आएंगे 2,500 रुपए, BJP ने बता दिया पूरा प्लान
Mahila Samriddhi Yojna: दिल्ली में महिलाओं के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महत्वाकांक्षी योजना 'महिला समृद्धि योजना' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए दिए जाने का वादा किया गया था। अब इस योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च से शुरू होने जा रही है। इस बात की जानकारी दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दी है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को जानकारी दी कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2,500 रुपए प्रतिमाह देने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी।

Mahila Samriddhi Yojna: अप्रैल तक सभी प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने के संकेत
उन्होंने बताया कि भाजपा ने अपने दिल्ली विधानसभा चुनावी घोषणापत्र में इस योजना को लागू करने का वादा किया था और अब इसे पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी और पंजीकरण पूरा होने के डेढ़ महीने के भीतर सभी पात्र महिलाओं को यह राशि देने की प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।
Mahila Samriddhi Yojna: आप बीजेपी सरकार पर लगा रही है वादाखिलाफी का आरोप
वहीं, इस योजना को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आप का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए वादे के अनुसार इस योजना को भाजपा की पहली कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह दावा किया कि पिछली आप सरकार ने खाली खजाना छोड़ा है, लेकिन उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भाजपा द्वारा जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे।
Mahila Samriddhi Yojna: चुनावी वादों पर फौरन काम शुरू करें मुख्यमंत्री- आप
आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने एक बयान जारी कर बीजेपी को उसके चुनावी वादों की याद दिलाई। उन्होंने कहा, 'चुनाव से पहले बीजेपी ने वादा किया था कि हर महिला के खाते में 8 मार्च तक 2,500 रुपए आएंगे। इसके अलावा, भाजपा ने यह भी भरोसा दिया था कि गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा और हर परिवार को होली और दिवाली पर एक मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इन वादों को पूरा करने के लिए तुरंत काम शुरू करना चाहिए।'
Mahila Samriddhi Yojna: जनता को गुमराह कर रही है आप- बीजेपी
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप पर पलटवार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अब बेरोजगार हो गए हैं और फर्जी मुद्दे उठाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अपने घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications