दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपयों के लिए क्या करना होगा? इन दस्तावेजों को अभी से रखें तैयार
Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार का गठन हो चुका है। दिल्ली सीएम की कुर्सी संभालते ही रेखा गुप्ता धड़ा-धड़ा फैसले ले रही हैं। रेखा गुप्ता ने सीएम बनते है महिलाओं से किया वादा पूरा करने में जुट गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि दिल्ली में महिला समृद्धि योजना जल्द ही लॉन्च हो सकती है।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में महिला समृद्धि योजना को लागू करने के लिए नियम एवं शर्तें तय करने को कहा। दरअसल, पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान ऐलान किया था कि 08 मार्च को महिला दिवस पर महिलाओं को पहली किस्त मिल जाएगी।

पीएम मोदी द्वारा किए गए वादे को पूरा करने में अब दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता तैयारियों में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद की जाएगी। अब इस योजना को लेकर अभी नियम और शर्तें तय होना बाकी है।
नियम शर्तें तय होने के बाद पता चलेगा कि इस योजना का लाभ किसे और कैसे मिलेगा। हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला मतदाताओं को इन दस्तावेजों को अभी से तैयार करके रखना होगा। जानिए किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूत...
बैंक अकाउंट होना जरूरी
इस योजना के तहत रकम सीधे बैंक अकाउंट में जाएगी। इसलिए आपके नाम से एक बैंक अकाउंट होना जरूरी है।
बैंक खाता एक्टिव नहीं तो KYC करा लें
अगर आपका बैंक अकाउंट काफी लंबे समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है तो यह सुनिश्चित कर लें कि आपका खाता एक्टिव है या नहीं। अगर एक्टिव नहीं है तो बैंक ब्रांच में जाकर केवाईसी करा लें।
बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर करा ले अपडेट
अगर आपके बैंक अकाउंट के साथ अपका मोबाइल नबंर जुड़ा हुआ या फिर अपडेट नहीं है तो अपने बैंक खाते से अपना पर्सनल मोबाइल नंबर अपडेट करवा लें। इसलिए आपको अपनी बैंक की शाखा में जाकर अपडेट कराना होगा।
आय प्रमाण पत्र रखे बनवाकर
दिल्ली सरकार की महिला समृद्धि योजना गरीब महिलाओं के लिए है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं किया गया है कि इसके लिए आय सीमा क्या होगा। दिल्ली में अभी इसका ऐलान होना बाकी है। ऐसे में आपके परिवार की आमदनी कम है तो आय प्रमाण पत्र बनवाकर रख लें।
ये भी पढ़ें: Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में किन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये? जानें योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?
-
दुर्गा अष्टमी पर बेटियों का सम्मान: CM रेखा गुप्ता ने 1100 छात्राओं को दी साइकिल, बोलीं- ‘यही हैं भविष्य’ -
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: 28 मार्च को बैंक-स्कूल बंद? घर से निकलने से पहले जानें बाजारों का हाल -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications