दिल्ली में 73.50 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, नए दाम 1 सितंबर से लागू

दिल्ली में 73.50 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, नए रेट आज

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। दिल्ली में एलपीजी के दाम में 14 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। एक सितंबर से बिना सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में 73.50 रुपए और सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम में 7.23 रुपए बढ़ गए हैं। दिल्‍ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 479.77 रुपए से बढ़कर 486.18 रुपए जबकि बिना सब्सिडी के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 524 रुपए से बढ़कर 597.50 रुपए हो गई है।

LPG price hiked by Rs 73.50 in Delhi from September 1

इससे पहले एक जुलाई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत में 32 रुपए का इजाफा किया था। देश में फिलहाल 18.11 करोड़ लोग सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ता जबकि 2.66 करोड़ उपभोक्‍ता बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के उपभोक्ता हैं।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले महीने लोकसभा में कहा था कि केंद्र सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से हर महीने सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत चार रुपए बढ़ाने को कहा है। इस बयान के एक महीने बाद से भारी बढ़त्तरी हुई है। आपको बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर 15 दिन में कीमतों की समीक्षा करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+