'ये सत्ता में आए तो विपक्ष को भेजेंगे जेल...', PM मोदी पर हमलावर केजरीवाल को क्यों है योगी आदित्यनाथ की चिंता?

Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 दिनों के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान के एक दिन बाद 2 जून को आत्मसमर्पण करने को कहा गया है। केजरीवाल कल यानी 10 मई की शाम जेल से बाहर आए।

केजरीवाल ने मौजूदा लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए जेल से रिहाई की मांग की थी। उन्हें कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में बंद थे।
यह भी देखें: जेल से बाहर आते ही केजरीवाल ने पीएम पर किया हमला, बोले- AAP को कुचलने में प्रधानमंत्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी

Arvind Kejriwal

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में जमानत मिलने के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह उनकी (आम आदमी पार्टी के) शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार करके उनकी आम आदमी पार्टी (आप) को कुचलना चाहते हैं।

जेल से बाहर निकलने के बाद केजरीवाल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में आप मुख्यालय में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि अगर भाजपा सत्ता में लौटी तो सभी विपक्षी नेताओं को जेल भेज दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को करीब 220 सीटें मिल रही हैं।

'अगर आप लोकतंत्र को जेल में कैद कर देंगे तो...'
दिल्ली के सीएम ने जेल में बंद रहते हुए अपने पद से इस्तीफा नहीं देने के कारणों का खुलासा करते हुए कहा, "यदि आप लोकतंत्र को जेल में कैद कर देंगे, तो लोकतंत्र जेल से चलेगा। यहां तक ​​कि हेमंत सोरेन को भी इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। इस्तीफा न देकर मैं तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "जब मैं जेल में था तो कुछ लोगों ने यह मुद्दा उठाया था कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा क्यों नहीं दे देते? मैं सीएम या पीएम बनने नहीं आया हूं...पिछले 75 साल में इतने राज्यों में चुनाव हुए, सबसे ऐतिहासिक बहुमत के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, कोई भी राजनीतिक दल इतने बड़े अंतर से बहुमत के साथ किसी राज्य में नहीं जीत सका। वे जानते थे कि आप को कभी नहीं हरा सकते, इसलिए केजरीवाल को जेल भेजने की साजिश रची गई कि सरकार गिर जाएगी, लेकिन हम उनके जाल में नहीं फंसे।"

'विपक्षी नेताओं को भेज देंगे जेल...'
आप के राष्ट्रीय संयोजक ने यह भी कहा कि अगर भाजपा केंद्र में सत्ता में लौटती है, तो वे "सभी विपक्षी नेताओं को जेल भेज देंगे"। केजरीवाल ने कहा, "वे विपक्षी नेताओं को जेल भेजेंगे और भाजपा नेताओं की राजनीति (निपट देंगे) को खत्म कर देंगे... हमारे मंत्री, हेमंत सोरेन, ममता बनर्जी की पार्टी के मंत्री जेल में हैं... अगर वे फिर से जीतते हैं, तो ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव , पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे और अन्य विपक्षी नेता सभी जेल में होंगे..."

उन्होंने आगे कहा, "लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, एमएल खट्टर, रमन सिंह की राजनीति समाप्त हो गई है। अगले नंबर पर हैं योगी आदित्यनाथ। अगर वे यह चुनाव जीत जाते हैं, तो वे 2 महीने के भीतर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बदल देंगे।"
यह भी देखें: CM अरविंद केजरीवाल ने पत्‍नी सुनीता संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में किए दर्शन, लिया आशीर्वाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+