लोकसभा चुनाव 2024: हरियाणा सैनी ने कहा यह 21वीं सदी का भारत है, लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है
हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। चुनाव के पांचवें चरण में 25 मई को हरियाणा की सभी सीटों पर मतदान होगा।
हरियाणा में मतदान से पहले राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसके साथ ही रोड कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील कर रहे है। वहीं विपक्षी पार्टी पर सीएम सैनी जमकर हमले कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरूवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा "विपक्ष झूठ का सहारा लेकर देश को गुमराह कर रहा है। जब से देश आजाद हुआ है, कांग्रेस लोगों को गरीब बनाए रखने और उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने की विचारधारा पर काम कर रही है।
लेकिन यह प्रधानमंत्री मोदी का भारत है, यह 21वीं सदी का भारत है, लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है। इसके साथ ही सीएम सैनी ने दावा किया एकतरफा लोग आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हुए हैं।
#WATCH करनाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "विपक्ष झूठ का सहारा लेकर देश को गुमराह कर रहा है...जब से देश आजाद हुआ है, कांग्रेस लोगों को गरीब बनाए रखने और उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने की विचारधारा पर काम कर रही है...लेकिन अब यह प्रधानमंत्री मोदी का… pic.twitter.com/1z8OPT6VrK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2024












Click it and Unblock the Notifications