Lok Sabha Polls: अब तक BJP ने दिल्ली की 7 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किसका कटा टिकट और किसे मिला मौका

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों, नौ केंद्रीय मंत्रियों, दो राज्यसभा सांसदों और 15 महिलाओं के नाम शामिल हैं।

लिस्ट में राजधानी दिल्ली पर गौर करें तो, पार्टी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिसमें उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेश चंदोलिया को टिकट दिया गया है। वहीं, पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया गया है। उधर, क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर पहले ही चुनाव न लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

Lok Sabha Election

कौन हैं योगेश चंदोलिया ?
उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनावी रण में उतरे योगेश चंदोलिया स्थाई समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा, वह मेयर भी रह चुके हैं। करोल बाग से निगम पार्षद भी रह चुके हैं।

कौन हैं हर्ष मल्होत्रा?
पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को टिकट मिला है। हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से निगम पार्षद रह चुके हैं। इसके साथ ही वह एजुकेशन कमिटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

दिल्ली की 7 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
बीजेपी ने अब तक दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिसमें पार्टी ने नए चेहरों पर दांव भी लगाया है। पार्टी ने दो बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन का टिकट काटकर प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक से मैदान में उतारा है। इसी तरह, पश्चिमी दिल्ली सीट से दो बार के सांसद परवेश सिंह वर्मा को मौका न देकर, कमलजीत सहरावत पर भरोसा जताया। वहीं, दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी का टिकट काटकर रामवीर सिंह बिधूड़ी को मौका दिया। नई दिल्ली सीट से मीनाक्षी लेखी की जगह दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को चुनावी रिंग में उतार दिया है।

दिल्ली की 7 सीटों पर किसका टिकट कटा और किसे मिला?

  • सीट - टिकट मिला - टिकट कटा
  • पूर्व दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा - गौतम गंभीर
  • उत्तर पश्चिम दिल्ली - योगेंद्र चंदोलिया- हंसराज हंस
  • चांदनी चौक - प्रवीण खंडेलवाल - डॉ. हर्षवर्धन
  • उत्तर पूर्वी - मनोज तिवारी - मनोज तिवारी
  • नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज - मीनाक्षी लेखी
  • पश्चिम दिल्ली- कमलजीत सेहरावत - परवेश सिंह वर्मा
  • दक्षिण दिल्ली - रामवीर सिंह बिधूड़ी - रमेश बिधूड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+