'जिसने लूटा है, उसे चुन-चुनकर जेल पहुंचाएंगे', दिल्ली में पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन को घेरा

PM Modi Delhi Rally: दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में अब सभी सियासी दलों ने दिल्ली में चुनाव प्रचार को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए INDI गठबंधन पर जमकर हमला बोला।

पीएम मोदी बुधवार को भाजपा की रैली में जमकर आक्रामक नजर आए। उन्होंने मंच से दावा करते हुए कहा कि लुटेरे जेल जाएंगे। इसी के साथ उनके रडार पर कांग्रेस-इंडी गठबंधन रहा।

PM Modi Delhi Rally

लुटेरे जेल जाएंगे- पीएम मोदी

चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जिसे लूटा गया है, भाजपा सरकार उसका धन लौटाएगी। जिसने लूटा है, उसे चुन-चुनकर जेल पहुंचाएगी। शराब घोटाला व नेशनल हेराल्ड की हेराफेरी करने वालों से पाई-पाई वसूली जाएगी। उन्होंने अपने बयान को मोदी की गांरटी तक करार किया।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "5 चरणों के मतदान ने भाजपा, NDA की मजबूत सरकार पक्की कर दी है। देश भी समझ रहा है कि अगर INDI वालों को गलती से भी वोट पड़ गया तो वह वोट देश के लिए कोई काम नहीं आने वाला, जबकि भाजपा को दिया गया हर वोट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा।"

'INDI गठबंधन बुराई का प्रतीक'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, "यह INDI गठबंधन आज देश में फैली हर बुराई का प्रतीक है। INDI गठबंधन के जितने लोग हैं उनमें तीन चीजें समान हैं- घोर साम्प्रदायिकता, घोर जातिवाद और घोर परिवारवाद। दिल्ली इनकी साम्प्रायिकता की गवाह है। दिल्ली में जो लुटियन गैंग, जो खान मार्केट गैंग है उसने इन घोर साम्प्रदायिक लोगों की रक्षा करने में अपनी जिंदगी खपा दी।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज ही कोलकाता हाई कोर्ट ने INDI गठबंधन को बहुत बड़ा तमाचा मारा है और 2010 से जारी सारे OBC प्रमाणपत्र रद्द कर दिए हैं, यह इसलिए किया गया क्योंकि पश्चिम बंगाल की सरकार ने मुसलमान वोट बैंक के लिए मुसलमानों को OBC प्रमाणपत्र दे दिए थे। यह वोटबैंक, तुष्टीकरण की राजनीति हर हद पार कर रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+