'लिटिल मफलर मैन' के साथ फोटो खिंचवााते नजर आए AAP नेता, तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। अरविंद केजरीवाल के साथ ही उनकी कैबिनेट के 6 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ समारोह में 'लिटिल मफलर मैन' भी पहुंचा। इस दौरान कई आप नेता 'लिटिल मफलर मैन' के साथ फोटो ​खिंचवाते नजर आए। बता दें, 'लिटिल मफलरमैन' आवयान तोमर को सीएम केजरीवाल के शपथ ग्रहण में विशेष न्योता दिया गया गया था।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal के शपथ में Baby mufflerman का रहा जलवा | वनइंडिया हिंदी
    केजरीवाल की तरह मूंछ और मफलर बांधता है आवयान

    केजरीवाल की तरह मूंछ और मफलर बांधता है आवयान

    बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही 'लिटिल मफलर मैन' आवयान तोमर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। अव्यान के स्टाइल से खुद सीएम अरविंद केजरीवाल भी प्रभावित हुए। आवयान केजरीवाल की तरह मफलर बांधे और चश्मा लगाता है। आप की टोपी केजरीवाल के जैसी मूछें। दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाला आव्यान काफी लोकप्रिय हो चुका है।

    केजरीवाल ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

    केजरीवाल ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

    रविवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। रामलीला मैदान में केजरीवाल को दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान केजरीवाल के साथ ही उनकी कैबिनेट के 6 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

    पीएम मोदी से दिल्ली के विकास के लिए मांगा आशीर्वाद

    पीएम मोदी से दिल्ली के विकास के लिए मांगा आशीर्वाद

    शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल ने इस जीत को सबकी जीत बताया। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली का विकास चाहते हैं। 2 करोड़ लोगों का विकास चाहते हैं। केजरीवाल ने पीएम मोदी से दिल्ली के विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए राजनीति करने की बात कही।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+