'बीजेपी गायब, ना CM चेहरा-ना टीम और ना प्लानिंग', सभी उम्मीदवारों के ऐलान के बाद केजरीवाल का बड़ा हमला

Delhi Assembly Election 2024: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों के लिए अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं। पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हुए कार्यों के आधार पर जनता एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार चुनने जा रही हैं। इस बीच सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम जारी होने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बयान में कहा है कि पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद बीजेपी को सीधे हमले पर लिया। पिछले कुछ वर्षों के भी केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई और आम आदमी पार्टी नेताओं को निशाने बनाने पर सीएम केजरीवाल ने एक बार फिर से बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि एक चुनी हुई सरकार के खिलाफ साजिश रचकर दिल्ली और दिल्ली के निवासियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, जिसका अब जनता जवाब देगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि बीजेपी के पास ना तो कोई नीति है और ना ही नीयति है, ऐसे में इस दल अपने सीएम फेस को लेकर भी कोई ऐलान किया है।

Arvind Kejriwal comments over BJP

'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। बीजेपी गायब है। उनके पास ना CM चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और ना दिल्ली के लिए कोई विज़न है। उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है - केजरीवाल हटाओ... उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं -केजरीवाल को खूब गाली दी।"

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विज़न है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है। पिछले दस सालों में किए कामों की लंबी लिस्ट है। दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना कि गाली देने वालों को।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+