Delhi News: 5वीं और 8वीं के छात्र फेल होने पर नहीं होंगे प्रमोट, आई नई पॉलिसी

New Promotion Policy: दिल्ली सरकार छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है। जिसके तहत अब उसने एक अहम फैसला लिया है। राजधानी के शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए नई प्रमोशन पॉलिसी और कक्षा 3 से 8 की परीक्षा के लिए नए निर्देश दिए हैं। हालांकि ये नियम शैक्षणिक सत्र 2023-24 से लागू होंगे। दिल्ली सरकार को उम्मीद है इससे काफी बदलाव होंगे।

 kejriwal

दिल्ली सरकार की नई पॉलिसी के मुताबिक कक्षा 5 और 8 के छात्र अगर वार्षिक परीक्षा में पास नहीं होते हैं, तो उन्हें प्रमोट नहीं किया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) दिल्ली की ओर से तैयार मूल्यांकन और प्रमोशन के दिशानिर्देशों को सभी स्कूलों को भेज दिया गया है। नई गाइडलाइन के मुताबिक कक्षा 5 और 8 में बच्चों की पढ़ाई के आंकलन में अर्ध-वार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के साथ-साथ करीकुलर एक्टिविटीज (थिएटर, डांस, म्यूजिक, स्पोर्ट्स आदि) भी शामिल होंगी।

ये हैं अहम निर्देश-

  • प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने तक किसी भी छात्र को स्कूल से निकाला नहीं जा सकता है।
  • हर शैक्षणिक वर्ष के खत्म होने पर बकायदा 5वीं और 8वीं के छात्रों की परीक्षा ली जाएगी। उसी के आधार पर रिजल्ट आएगा।
  • इन दोनों क्लास में कोई बच्चा फेल हो गया तो उसे रिजल्ट आने के दो महीने बाद दोबारा से परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
  • तीसरी, चौथी, छठी और 7वीं कक्षा का मूल्यांकन 5वीं और 8वीं के समान परीक्षा पैटर्न पर किया जाएगा।
  • तीसरी और 8वीं कक्षा के लिए पेन आधारित परीक्षा होगी। रटने के बजाए वास्तविक ज्ञान पर बच्चों का फोकस करवाया जाएगा।
  • इंटरनल असेसमेंट के अंकों में उपस्थिति, प्रोजेक्ट आदि के अंक शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+