Delhi Pollution: एक्शन में केजरीवाल सरकार- ट्रकों की एंट्री बैन, WFH की एडवाइजरी जारी

दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसी को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही कंपनियों से आधे कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम भेजने के लिए कह दिया गया है। इस संबंध में जानकारी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, जरूरी सेवा के ट्रकों को पहले की तरह ही एंट्री दी जाएगी। वहीं, सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को भी एंट्री दी जाएगी।

kejriwal on pollution

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक आधे कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम भेजने के लिए कंपनियों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि डीजल वाहन की सभी तरह की गाड़ियों पर भी रोक लगाया गया है। हालांकि, आपतकालीन सेवाओं की गाड़ियों को इससे छूट दी गई है। बता दें कि दिवाली के एक दिन बाद तक दावा किया जा रहा था कि इस बार प्रदूषण का स्तर पिछले कई वर्षों की अपेक्षा कम है। इसके पिछले पटाखों पर बैन सहित कई कारक बताए गए थे। लेकिन अब दिवाली के 10 दिन बाद ही प्रदूषण से स्थिति खराब हो गई है।

Recommended Video

    Delhi Air Pollution: Delhi NCR की हवा में घुला जहर, सांस लेना हुआ मुश्किल | वनइंडिया हिंदी | *News

    ऑड-इवेन पर भी चल रहा है विचार
    इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जानकारी देते हुए कहा था कि प्रदूषण कम करने को लेकर ऑड-इवेन पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों और क्लासेज को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि हमारी तरफ से यह आदेश इसलिए दिया गया है, ताकी दिल्लीवासियों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

    आपको बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की वजह से बच्चों को कई तरह की समस्याएं हो रही थीं। इसको देखते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी स्कूलों को बंद करने की सिफारिश की थी। जिसके बाद सरकार की तरफ से स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया। वहीं, कई पैरेंट्स की तरफ से भी स्कूलों को बंद करने की मांग गई थी।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार पर भाजपा का हमला, कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर पैसा गबन करने का लगाया आरोप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+