Kanjhawala Case: आखिर कैसे 10 पुलिस की गाड़ियों को चकमा दे गए आरोपी, अंजलि से जुड़े इन दावों पर उलझी गुत्थी
Kanjhawala Case: नए साल की रात जिस तरह से सड़क हादसा सामने आया उसके बाद पीसीआर को कई कॉल किए गए। बावजूद इसके पुलिस की गाड़ियां आरोपी बलेनो सवारों को पकड़ नहीं सकी।

Kanjhawala Case: दिल्ली में जिस तरह से 20 साल की अंजलि को कार सवारों ने कई किलोमीटर तक घसीटकर उसे मार दिया उसके बाद इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। अहम बात यह है कि नए साल की रात में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती शहर में की जाती है, बावजूद इसके कई किलोमीटर दिल्ली की सड़क पर लड़की घिसटती रही लेकिन एक भी पुलिस की गाड़ी इस भयावह घटना को रोक नहीं सकी। इस मामले में कई ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसका जवाब देना दिल्ली पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है।

पुलिस का तर्क
जिस इलाके में यह हादसा हुआ है, वहां पर कम से कम 10 पुलिस की गाड़ियां जिसमे पीसीआर वैन, नाइट पेट्रोलिंग यूनिट तैनात थीं, लेकिन इसमे से एक भी गाड़ी उस बलेनो को नहीं देख सकी, जिसने कई किलोमीटर तक अंजलि को सड़क पर घसीटा। इतने बड़े हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी बलेनो कार को लेकर फरार हो गए और पुलिस इसे रोक नहीं सकी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस घने कोहरे की वजह से कार को ट्रेस नहीं कर सकी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी सुल्तानपुरी से कांझावाला मेन रोड की बजाए सकरे रास्तों से होकर गए, जिसकी वजह से पुलिस उन्हें देख नहीं सकी।

अंजलि का परिवार निधि को नहीं जानता
इस घटना के सामने आने के बाद कई ऐसे दावे किए गए हैं जिसपर सवाल खड़े हो रहे हैं। अंजलि की दोस्त निधि जोकि हादसे की रात उसके साथ थी, उसने दावा किया था कि हादसे के वक्त अंजलि नशे में थी और उसने जबरन स्कूटर चलाने की कजिद की थी। वहीं अंजलि के परिवार का कहना है कि हमने कभी भी अंजलि से निधि का नाम नहीं सुना। अंजलि की मां रेहा देवी ने कहा कि अंजलि ने कभी भी शराब नहीं पी, वह कभी भी शराब पीकर घर नहीं आई। निधि ने पुलिस को बताया है कि यह पहली बार है जब दोनों एक साथ रात में पार्टी करने के लिए गई थीं। निधि ने कहा कि वह अंजलि को 15 दिन से जानती थी।

अंजलि ने शराब नहीं पी थी
अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार अंजलि और निधि कभी भी पार्टी करने के लिए होटल नहीं गई थीं पार्टी करने के लिए। अंजलि और निधि के नाम से होटल में एक कमरा बुक किया गया था। इन लोगों के आधार कार्ड होटल को दिए गए थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि होटल में दोनों ने पार्टी के दौरान 7 लड़कों से बात की थी। अंजलि के पारिवारिक डॉक्टर ने बुधवार को बताया कि निधि ने अंजलि के बारे में झूठ बोला है कि उसने शराब पी थी। ऑटोप्सी रिपोर्ट में अंजलि के पेट में एल्कोहल के ट्रेस नहीं पाए गए हैं।

अंतिम संस्कार के बाद क्यों सामने आई निधि?
एक बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि नए साल की रात में हुए हादसे के दो दिन बार आखिर क्यों अंजलि की दोस्त निधि मीडिया के सामने आई। निधि ने इस हादसे के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। वह हादसे के बाद अपने घर चली गई, जिसपर अंजलि के घर वालों ने सवाल खड़ा किया है। आखिर क्यों अंजलि के अंतिम संस्कार के बाद ही निधि सामने आई। अगर वह तब डरी हुई थी तो अब क्यों नहीं डरी हुई है। अंजलि के अंकल ने बतायि कि यह निधि का षड़यंत्र है। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि निधि एक्सिडेंट के बाद तुरंत रात 2.30 बजे अपने घर आई थी।

10 पीसीआआर वैन भी नहीं पकड़ सकी बलेना कार
हादसे के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को कई फोन किए गए, जिसके बाद कंझावला, होशांबी बॉर्डर और अमन विहार के बीच तीन पीसीआर वैन थीं। कुल 10 पीसीआर वैन ऑन ड्यूटी थीं, लेकिन कई कॉल आने के बाद भी यह पुलिस की पीसीआर वैन उस गाड़ी को पकड़ नहीं सकी, जिससे अंजलि की मौत हुई थी। एक पुलिस वैन को क्षतिग्रस्त स्कूटी मिली थी, लेकिन वहां पर कोई नहीं था, पुलिस को लगा कि ये लोग शायद अस्पताल गए होंगे। हादसे के 12 घंटे के बाद रविवार की दोपहर में पुलिस को बलेनो कार मिली।












Click it and Unblock the Notifications