VIDEO: सफारी कार के सामने जोर-जोर से दहाड़ मारने लगा बाघ तो लोगों ने कहा- गाड़ी पीछे घुमाओ जल्दी
नई दिल्ली। जंगल सफारी में घूमना बेहद रोमांचक होता है। यह रोमांच हर उस व्यक्ति को पंसद है जो एडवेंचर से भरपूर काम करना चाहता है। लेकिन कभी-कभी जंगल सफारी के दौरान वो पल भी आता है जब लगता है कि अपनी जान खतरे में पड़ गई है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जंगल सफारी में घूम रहे लोगों के बीच बाघ दहाड़ मारने लगा। बाघ की दहाड़ सुन हर किसी की जान हलक में आ गई।
Recommended Video

वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल
सफारी कार जंगल के बीचों-बीच से होकर जा रही थी। तभी बाघ सामने आ गया और जोर-जोर से दहाड़ मारने लगा। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंडिया फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्वीटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी देखकर डर गए। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ड्राइवर ने बदल लिया रास्ता
वायरल हो रहे इस बीस सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाघ जोर से दहाड़ मारता है और पर्यटकों से भरी सफारी जीप की तरफ धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। जीप में मौजूद सभी पर्यटक ड्राइवर से गाड़ी को पीछे लेने को कहने लगते हैं। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी को पीछे मोड़ता है और दूसरी तरफ निकल जाता है।

वीडियो को लोग कर रहे हैं पसंद
इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने कैप्शन में लिखा कि बाघ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जोर से दहाड़ रहा है। वो दुनिया को यह बताना चाहता है कि यह उसका क्षेत्र है । फिर भी पर्यटक उसके जाने का इंतजार करते दिखे। 4 मार्च को इस वीडियो को शेयर किया गया है। जिसके अब तक 2 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही ढाई सौ से ज्यादा लाइक्स और 60 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications