Weather Update: राजस्थान-MP समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए दिल्ली में कैसै रहेगा मौसम?

Weather IMD Update: दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों में तापमान बढ़ेगा। दिल्ली में पारा 7 जून तक 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। इसके बाद दिल्ली में हीटवेव भी चलेगी।

Weather Update IMD

Weather Update IMD: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जून महीने में तापमान में बढ़ोतरी होगी। आईएमडी ने कहा है कि फिलहाल दिल्ली समेत तमाम राज्यों में तापमान कम है लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी और लू चलेगी। देश के कई राज्यों में इन दिनों हल्की बारिश हो रही है तो वहीं कई राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी है।

किन-किन राज्यों में होगी बारिश?

शनिवार (03 जून) को पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा सकता है। वहीं राजस्थान के पश्चिमी भागों और आसपास के इलाकों पर एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है।

आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। इसकी वजह से राजस्थान और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है | वहीं केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिमी हिमालय, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश की पूरी संभावना है। तटीय ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश होगी।

5 जून तक दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो सकता है। जिससे इन क्षेत्रों में 6 जून तक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा और शाम या रात में बादल छाए रहेंगे। इसके अगले दिन 04 जून को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जाएगा। दिल्ली में रविवार को हल्की बूंदाबांदी के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिल्ली में 9 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा।

बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। वहीं जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, राजस्थान के उत्तरी जिलों और लक्षद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चली है। जिसका असर 4 जून तक रहेगा। मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और ओडिशा के एक या दो जगहों पर भी बारिश हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+