दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम: दो ISIS संदिग्ध गिरफ्तार, फिदायीन हमले की ले रहे थे ट्रेनिंग

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आईएसआईएस (ISIS) के एक संदिग्ध मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर 'फिदायीन' (आत्मघाती) हमलों के लिए ट्रेनिंग ले रहे थे।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में से एक दिल्ली का निवासी है, जबकि दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। इस ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा भी बरामद किया गया है।

delhi police

स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई और बरामदगी
यह बड़ी कार्रवाई अतिरिक्त आयुक्त प्रमोद कुशवाह और एसीपी ललित मोहन नेगी के नेतृत्व वाली टीम ने की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में से एक की पहचान अदनान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह मॉड्यूल ISIS से प्रेरित है और इसके तार कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हो सकते हैं, जो अक्सर इस्लामिक स्टेट के नाम पर ऐसे नेटवर्क चलाती है।

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने और अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए ऑपरेशन अभी भी जारी है। दोनों संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनकी भविष्य की योजनाओं, भारत में उनके संभावित ठिकानों और अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से उनके कनेक्शन का पता लगाया जा सके। एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि फिदायीन हमलों की उनकी तैयारी किस स्तर पर थी और उनका अगला निशाना क्या हो सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+