Arvind Kejriwal: जांच एजेंसी जबरन वसूली का रैकेट भी चला रही, जानें CM ने अपनी सफाई में और क्या कहा?

Arvind Kejriwal: दिल्‍ली के कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गुरुवार को अरविंद केजरीवाल का राहत नहीं मिली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है। हालांकि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने आज इस केस के सुनवाई के दौरान लगभग सात मिनट अपना पक्ष रखा।

delhi cm

केजरीवाल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए बयान दिया कि दिल्‍ली सरकार ने आबकारी नीति बनाने के दौरान कोई भी घोटाला नहीं किया है और ना ही कोई घोटाला हुआ है। उन्‍होंने इसके साथ ही आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का उद्देश्‍य म आदमी पार्टी को खत्‍म करना है।

ईडी के पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है

सीएम केजरीवाल ने कहा ईडी के पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है, वो चाहे जितने दिन मुझे हिरासत में रख ले। हम ईडी की रिमांड का विरोध नहीं ईडी की रिमांड का विरोध नहीं कर रह वो चाहते जितने दिन मुझे रिमांड पर रख सकती है। इसके साथ ही केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ईडी आम आदमी पार्टी को खत्‍म करना चाहती है। जांच एजेंसी पैसा इकट्ठा करने के लिए जबरन वसूली का रैकेट भी चला रही है।

कोर्ट ने क्‍यों बढ़ाई केजीरीवाल की ईडी रिमांड

बता दें गुरुवार को ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू पेश हुए थे उन्‍होंने केजरीवाल पर नया आरोप लगाया कि वो इस केस में जांच में सहयोग नहीं कर रहे है। केजरीवाल ने अपने अकाउंट के पासवर्ड अभी तक शेयर नहीं किए हैं इस कारण ईडी के पास डिजिटल डेटा नहीं हैं। इसके साथ ही ईडी के वकील ने आरोप लगाया कि कि सीएम केजरीवाल ने अभी तक इनकम टैक्‍स रिटर्न से जुड़े कागजात ईडी को उपलब्ध नहीं करवाए है।

इसके साथ ही एसवी राजू ने कहा कि ईडी अभी कुछ लोगों से केजरीवाल का सामना करवाना चाहती है। इसके अलावा शराब नीति घोटाले में जो रुपया उसका उपयोग गोवा के विधानसभा चुनाव में आप ने किया है। इस संबंध में ईडी आम आदमी पार्टी के गोवा के चार प्रत्‍याशियों के बयान दर्ज करवा रही है। इसलिए केजरीवाल की रिमांड और बढ़ा दी जाए। ईडी की मांग पर कोर्ट ने केजरीवाल की 1 अप्रैल तक रिमांड बढ़ा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+