दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी और सौरभ ने अपनी गिरफ्तारी होने की जताई आशंका, किया ये बड़ा खुलासा

दिल्‍ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े केस में प्रवर्तन निदेशाल य ने अब दिल्‍ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलो‍त को समन जारी किया है। सीएम केजरीवाल को हिसासत में लिए जाने के बाद ईडी की ये बड़ी कार्रवाई है।

atishi

दिल्‍ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत को ईडी द्वारा समन जारी किए जाने पर आम आदमी पार्टी नेता और दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आतिशी ने दावा किया कि कल को मुझे और सौरभ भारद्वाज को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

आतिशी ने कहा प्रवर्तन निदेशालय को सबसे पहले एजेंसियों को भाजपा से पूछताछ करनी चाहिए। आतिशी ने कहा चार बयानों के आधार पर सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। उन्‍होंने कहा शरद रेड्डी ने भाजपा को चंदा दिया।

आतिशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दावा किया भारतीय जनता पार्टी का एक्‍साइज पॉलिसी में साउथ लॉबी से बड़ा कनेक्शन है। आतिशी ने कहा एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी राघव मगुंता रेड्डी के पिता मगुंथा एस रेड्डी को भाजपा ने सांसद का टिकट दिया है।

उनहोंने कहा उन दोनों की गवाही के आधार पर इस केस में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अरेस्‍ट किया है। शराब कारोबारियों की साउथ लॉबी से भाजपा का एक और तार जुड़ गया है।

आतिशी और सौरभ ने बताया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देने वाले मगुंटा श्रीनिवासलु रेड्डी और उनके सुपुत्र राघव मगुंटा 28 फरवरी को भाजपा के अलायंस पॉटनर TDP में शामिल हुए ।

वहीं मार्च 29 को मगुंटा श्रीनिवासलु रेड्डी को भाजपा के गठबंधन में सहयोगी TDP से लोक सभा का चुनाव लड़ने का टिकट मिलता है ।

आतिशी और सौरभ ने कहा शराब कारोबारियों की साउथ लाबी से शरथ रेड्डी भाजपा को 55 करोड़ का चंदा देता है; मगुंटा श्रीनिवासलु रेड्डी को भाजपा का अलायंस पॉटनर TDP टिकट देता है - तो क्या अब ED भाजपा को शराब घोटाले की जाँच में आरोपी बनाएगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+