Lok Sabha Polls: दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच बनी बात! ये हो सकता है सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

Delhi AAP-Congress Seat Sharing: उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली में भी सीट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार हो रहा है। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की AAP और कांग्रेस के बीच लोकसभा की 7 सीटों को लेकर बातचीत पटरी पर है।

लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को कड़ी चुनौती देने के लिए कई विपक्षी दल एक साथ आए हैं। ऐसे में विपक्षी एकता का बना INDIA गठबंधन अब सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर काम कर रहा है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से बातचीत के बीच अब दिल्ली को लेकर भी मंथन जारी है।

Delhi AAP-Congress

सीट शेयरिंग का जानिए फॉर्मूला

न्यूज एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बताया है कि दिल्ली लोकसभा चुनाव के तहत सीट बंटवारे पर आप-कांग्रेस के बीच बातचीत पटरी पर है। AAP और कांग्रेस दिल्ली के लिए 4-3 फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं। यानी की दिल्ली की कुल 7 लोकसभा सीटों में से आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

कई हफ्तों से हो रहा मंथन

दरअसल, इंडिया गठबंधन में शामिल दोनों दलों के बीच दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर सीट शेयरिंग पर चर्चा कई हफ्तों से जारी है। दिल्ली सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए कई दौर की वार्ता हो चुका है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी मुलाकात हो चुकी है।

पंजाब में आप अकेले लड़ेगी चुनाव

हालांकि, अभी तक दोनों ही दलों में से किसी का भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के तहत राज्य की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+