INDIA गठबंधन की बैठक से पहले AAP सांसद संजय सिंह ने चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार को लेकर दिया ये बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 में एनडीए ने 292 सीटों पर जीत हासिल की है और विपक्षी इंडिया महागठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में भाजपा को काफी सीटों का नुकसान हुआ है, जिसके कारण भाजपा सरकार बनाने के लिए एनडीए गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों पर निर्भर है। इस चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) किंगमेकर बन चुकी है।

वहीं चुनाव परिणाम आने के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमले कर रही हैं। आप सांसद संजय सिंह ने चुनाव परिणाम आने के बाद बुधवार को हो रही इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले एनडीए में शामिल नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को लेकर बड़ा बयान दिया है।

sanjay singh

संजय सिंह ने कहा 2019 से पहले टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने देश में सभी दलों को एक साथ लाने की कोशिश की और भाजपा की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके अलावा जेडीयू प्रमख नीतीश कुमार ने मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश की पार्टियों को साथ लाकर INDIA गठबंधन की शुरूआत की। उन्‍होंने कहा ऐसा नहीं है कि इन दोनों नेताओं के मन में नरेंद्र मोदी या अमित शाह के प्रति कुछ भक्ति या सम्मान है।

संजय सिंह ने कहादेश की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी को बहुत बड़ा संदेश दिया है, उन्‍हें जनता ने बता दिया है कि अब देश में उनकी तानाशाही नहीं चलेगा।

उन्‍होंने कहा इस बार देश में बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा रहा है,प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी और भाजपा बार-बार 400 पार की बता करते थे और आरक्षण सिस्‍टम को समाप्‍त करना चाहते हैं, संविधान को बदलना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा देश की जनता ने इन्‍हीं कारणो से भाजपा को जनादेश नहीं दिया।

इसके साथ ही आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि वो आज इंडिया गठबंधन की शाम को हो रही बैठक में शामिल होंगे। उन्‍होंने बताया इस बैठक में आगे की रणनीति तय करने के लिए सभी राजनीतिक दल चर्चा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+