Weather Updates: Tip Tip नहीं दिल्ली-एनसीआर में जमकर बरसा पानी, आज भी भारी बारिश का Alert
नई दिल्ली, 16 जून। अनुमान के मुताबिक बुधवार रात को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई है, देश की राजधानी में रात 11 बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सुबह तीन बजे तक चलता रहा है, जिससे गर्मी के झुलस रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहाना हो गया है। आईएमडी के मुताबिक बारिश का यह सिलसिला इस पूरे हफ्ते जारी रहेगा।

भीगी-भीगी दिल्ली
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में अब प्री-मानसून गतिविधियां प्रारंभ हो गई हैं और इसी वजह से दिल्ली में बारिश हुई है। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने के कारण दिल्ली पर इंद्रदेवता मेहरबान हुए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में मानसून की एंट्री कभी भी हो सकती है। फिलहाल अब दिल्ली का पारा चढ़ेगा नहीं और मौसम सुहाना ही बना रहेगा।
Recommended Video

भारी बारिश का Yellow अलर्ट
आपको बता दें कि दिल्ली के साथ ही साथ यूपी में दो दिन बाद मानसून की एंट्री हो सकती है। इसलिए आईएमडी ने दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में भारी बारिश का Yellow अलर्ट जारी कर दिया है।

जमकर बारिश होने के आसार
वहीं दूसरी और से मानसून के कारण मुंबई, गोवा, कोंकण , तमिलनाडु, कर्नाटक,असम, मेघालय, सिक्किम में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आज महाराष्ट्र, कोंकण क्षेत्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश , पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात , दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications