'भगत सिंह के अनुयायी हैं जेल में रहना पड़े तो परवाह नहीं,' CBI की पूछताछ से पहले सिसोदिया ने किया ट्वीट
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, 'आज फिर सीबीआई जा रहा हूं, जांच में पूरा सहयोग करूंगा। मुझे कुछ महीने जेल में रहना पड़े, इसकी परवाह नहीं। मैं भगत सिंह का अनुयायी हूं।" शराब नीति मामले में सीबीआई ने उन्हें तलब किया है।

Delhi: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने आज एक बार फिर शराब नीति की जांच के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। सिसोदिया ने सीबीआई के दफ्तर जाने से पहले ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, 'आज फिर सीबीआई जा रहा हूं, जांच में पूरा सहयोग करूंगा। मुझे कुछ महीने जेल में रहना पड़े, इसकी परवाह नहीं। मैं भगत सिंह का अनुयायी हूं।'
कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं- मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, 'आज फिर CBI जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ों देशवासियो का आशीर्वाद साथ है, कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे. ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है।
पूछताछ से पहले सिसोदिया ने किया 'शक्ति प्रदर्शन'
दरअसल, इससे पहले सिसोदिया को 19 फरवरी को सीबीआई ने पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया था, लेकिन उन्होंने वित्त मंत्री होने के नाते बजट बनाने में व्यस्त होने की बात कहकर छूट मांग ली थी। इसके बाद डिप्टी सीएम सिसोदिया को अब फिर से नोटिस जारी कर 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुला लिया है। पूछताछ में शामिल होने से पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से पूछताछ से पहले रविवार को 'शक्ति प्रदर्शन' किया।
राजघाट पहुंचे मनीष सिसोदिया, महात्मा गांधी को किया नमन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज सुबह पूछताछ में जाने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच घर से बाहर निकले, सिसोदिया पूछताछ में शामिल होने से पहले राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को नमन किया। उनके साथ यहां आप सांसद संजय सिंह के अलावा अन्य नेता भी मौजूद रहे।
Recommended Video
इस संबंध में पार्टी विधायक आतिशी ने रविवार को कहा कि मनीष सिसोदिया पूछताछ के लिए जाएंगे और जांच टीम के साथ पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि, पिछले 8-10 वर्षों में आप नेताओं पर 150-200 केस किए जा चुके हैं, लेकिन ये लोग एक भी केस में एक रुपये का भी भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाए हैं, क्योंकि आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है।












Click it and Unblock the Notifications