दिल्ली: छोटी साली के सामने पत्नी ने दिया ताना, पति ने गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स को अपनी पत्नी का ताना मारना इतना बुरा लगा कि उसने उसकी हत्या कर दी। दरअसल, पत्नी ने अपनी छोटी बहन के सामने आपने पति को ताना मार दिया था। साली के सामने दिए गए ताने से शख्स गुस्से में आ गया और घटना को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Husband killed his wife in Delhi

मामला साउथ दिल्ली के नेब सराय का है। डीसीपी अतुल ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम फजरूद्दीन उर्फ ननूआ (44) है। जबकि उसकी पत्नी का नाम समीना (42) है। इनके तीन बच्चे है। फजरूद्दीन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मसूरी, गाजियाबाद में रहता था। उसकी पत्नी को पिछले कुछ दिनों से पथरी का दर्द हो रहा था, जिसका इलाज करने के लिए अपने साढ़ू के घर ठहरा हुआ था।

4 फरवीर सुबह फजरूद्दीन 9 बजे तक सोकर नहीं उठा था। पत्नी समीना ने उसे बार-बार उठने के लिए बोला भी था, लेकिन वह नहीं उठा। उसी दौरान फजरूद्दीन की साली भी वहां आ गई। समीना ने छोटी बहन के सामने ही यह बोल दिया कि 'यह तो ऐसे ही पड़ा रहता है। कुछ काम-धंधा करता नहीं।' इसपर फजरूद्दीन को इतनी गुस्सा आया कि उसने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद साढ़ू और परिवर के अन्य लोगों ने फजरूद्दीन को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+