Holi 2026 के मौके पर दिल्ली-बनारस और बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखिए पूरी लिस्ट और टाइमिंग
Holi Special Trains List: रंगों के त्योहार होली को देखते हुए यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए भारतीय रेलवे ने देशव्यापी विशेष प्रबंध किए हैं। होली के रंग के साथ अब ट्रेनों की रफ्तार भी तेज होने वाली है।
घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने इस साल 240 से अधिक विशेष ट्रेनों का जाल बिछाया है। खासकर दिल्ली, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने भारी भीड़ को देखते हुए कमर कस ली है।

इस बार भी यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने मुंबई, दिल्ली, पनवेल और पुणे से होली स्पेशल और 'अमृत भारत एक्सप्रेस' जैसी नई सेवाओं की शुरुआत की है।
Mumbai-UP Special Train: मुंबई से यूपी बिहार के लिए विशेष ट्रेनें
मध्य रेलवे ने मुंबई और पुणे से बनारस, गोरखपुर और समस्तीपुर जैसे रूट्स पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हैं। होली के मौके पर मुंबई और पूर्वांचल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) बनारस के बीच बीआई-विकली स्पेशल ट्रेन (01073/01074) चलाई है।
LTT-बनारस BI-विकली स्पेशल (01073/01074): यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी। इसकी सेवाएं 25-26 फरवरी और 4-5 मार्च को उपलब्ध रहेंगी। वापसी में यह ट्रेन बनारस से सुबह 5:30 बजे प्रस्थान करेगी।
LTT-समस्तीपुर AC स्पेशल (01043/01044): यह साप्ताहिक ट्रेन समस्तीपुर और मुंबई के बीच यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगी।
पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस (11031/11032): यह नई साप्ताहिक सेवा 23 फरवरी से शुरू हुई है। यह पनवेल से हर सोमवार को चलकर प्रयागराज छिवकी, डीडीयू, दानापुर और कटिहार होते हुए अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) पहुंचेगी। वापसी में यह हर गुरुवार को अलीपुरद्वार से रवाना होगी।
Delhi to Varanasi Holi train: होली पर दिल्ली से बिहार-यूपी जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
राजधानी से घर जाने वालों के लिए भी रेलवे ने कई सुपरफास्ट विकल्प दिए हैं। पूर्वी भारत और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मालदा टाउन-आनंद विहार के बीच भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। होली पर्व और आगामी समर सीजन को ध्यान में रखते हुए साउथ सेंट्रल रेलवे ने भी कई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं बढ़ाई हैं।
ट्रेन संख्या 01477/01478 (सोलापुर-अनाकापल्ले-सोलापुर) 6 मार्च से 10 जुलाई 2026 तक सोलापुर से और 7 मार्च से 11 जुलाई 2026 तक अनाकापल्ले से चलाई जाएंगी।
ट्रेन संख्या 01435/01436 (सोलापुर-एलटीटी मुंबई-सोलापुर) 3 मार्च से 14 जुलाई 2026 तक सोलापुर से और 4 मार्च से 15 जुलाई 2026 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से संचालित होंगी।
वहीं ट्रेन संख्या 06181/06182 (कोयंबटूर-जयपुर-कोयंबटूर) 26 फरवरी से 26 मार्च 2026 तक कोयंबटूर से और 1 मार्च से 29 मार्च 2026 तक जयपुर से चलाई जाएंगी।
Holi special train Bihar: मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल
पूर्वी भारत और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मालदा टाउन-आनंद विहार के बीच भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 03435 2, 9 और 16 मार्च 2026 को मालदा टाउन से रवाना होगी और अगले दिन आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03436 3, 10 और 17 मार्च 2026 को आनंद विहार से प्रस्थान कर अगले दिन मालदा टाउन पहुंचेगी।
IRCTC Holi Booking Online: होली पर ट्रेनों की टिकट बुकिंग कैसे करें?
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे होली के दौरान यात्रा की योजना पहले से बनाएं और स्पेशल ट्रेनों का अधिकतम लाभ उठाएं। ट्रेनों की समय-सारिणी, रूट और ठहराव से जुड़ी विस्तृत जानकारी enquiry.indianrail.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए यात्री irctc.co.in या RailOne ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
रेलवे का कहना है कि इन अतिरिक्त सेवाओं से होली के दौरान यात्रियों को राहत मिलेगी और भीड़भाड़ के बावजूद उनका सफर सुरक्षित और सुविधाजनक रहेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि टिकटों की भारी मांग को देखते हुए वे अपनी बुकिंग जल्द से जल्द सुनिश्चित करें।
बुकिंग कहां करें: आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (irctc.co.in), RailOne ऐप या नजदीकी पीआरएस (PRS) काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं। 12 जनवरी 2026 से प्रभावी नए नियम के अनुसार, आरक्षण अवधि के पहले दिन बुकिंग के लिए आधार-प्रमाणित (Aadhaar-authenticated) होना अनिवार्य है।
स्टेटस चेक: यात्री अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस और शेड्यूल enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications