Rains in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, खराब मौसम के चलते 22 उड़ानें डायवर्ट
Heavy Rains Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी भी चल रही है। मौसम के करवट लेने का असर विमान यात्रियों पर भी पड़ा है।
खराब मौसम के चलते शनिवार को दिल्ली की ओर जाने वाली 22 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होगी। भारी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है।

गर्मी से मिली लोगों को राहत
बारिश के बाद लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। इससे पहले तेज धूप के चलते बहुत गर्मी लग रही थी। बारिश होते ही मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, मौसम विभाग ने इस बीच एक सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में बारिश के दौरान आसपास इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका हो सकती है।
दिल्ली से 22 उड़ानें डायवर्ट
शनिवार को तीन बजे से 04:30 बजे के बीच 22 उड़ानें डायवर्ट की गई हैं। दिल्ली में खराब मौसम के कारण 22 उड़ानें डायवर्ट की गई हैं। 8 लखनऊ, 9 जयपुर, 2 चंडीगढ़ और 1-1 वाराणसी, अमृतसर और अहमदाबाद डायवर्ट की गई है। इससे हवाई यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में बारिश होने के बाद राहगीरों को भी परेशानी हुई।
मौसम विभाग की सलाहों का करें पालन
-घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद करें और यदि संभव हो तो यात्रा करने से बचें।
-सुरक्षित जगहों पर रुकें, पेड़ों के नीचे ना रुकें।
-कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और कंक्रीट की दीवारों के सामने न झुकें।
-इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें।
-उन सभी वस्तुओं से दूर रहें जो बिजली का संचालन करती हैं।
यह भी पढ़ें- Raisen News: बेमौसम बारिश, प्रशासन सजग, DM के निर्देशों पर SDM कर रहे गेहूं-चना उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण












Click it and Unblock the Notifications