कोर्ट में जेठमलानी की बात पर गुस्सा हुए जेटली, बोले- ये तो हद है

संयुक्त रजिस्ट्रार के सामने जेठमलानी की भाषा पर जेटली ने कहा कि मैं प्रतिवादी (केजरीवाल) के खिलाफ आरोपों को बढ़ा दूंगा आखिर निजी दुर्भावना की भी एक सीमा है।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि के मामले में बुधवार को अरुण जेटली और राम जेठमलानी के बीच बहस तीखी हो गई। यहां तक कि अरुण जेटली एक दफा तो भावुक भी हो गए और बोले कि ये तो हद ही हो गई।

defamation, Arun Jaitley, Ram Jethmalani, Delhi, High Court, arvind kejriwal, मानहानि, अरुण जेटली, राम जेठमलानी

नहीं दर्ज हो सका अरुण जेटली का बयान

नहीं दर्ज हो सका अरुण जेटली का बयान

अरुण जेटली ने केजरीवाल का प्रतिनिधित्व कर रहे राम जेठमलानी के शब्द पर आपत्ति जताई। जिसके बाद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ दायर 10 करोड़ रुपये के दीवानी मानहानि के मुकदमे में जेटली का बयान दर्ज नहीं हो सका। संयुक्त रजिस्ट्रार के सामने जेठमलानी की भाषा पर जेटली ने कहा कि मैं प्रतिवादी (केजरीवाल) के खिलाफ आरोपों को बढ़ा दूंगा आखिर निजी दुर्भावना की भी एक सीमा है।

दोनों में तीखी तकरार

दोनों में तीखी तकरार

जेटली का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर और संदीप सेठी ने भी कहा कि जेठमलानी अपमानजनक सवाल कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि ये मामला अरूण जेटली बनाम अरविंद केजरीवाल है ना कि राम जेठमलानी बनाम अरुण जेटली का।

जेटली 10 करोड़ के दावे के हकदार नहीं

जेटली 10 करोड़ के दावे के हकदार नहीं

केजरीवाल और आप नेताओं की ओर से जेठमलानी और दूसरे वकीलों ने कहा कि जेटली 10 करोड़ रुपये के दावे की मानहानि के हकदार नहीं हैं।

पांच नेताओं पर किया है मानहानि का केस

पांच नेताओं पर किया है मानहानि का केस

जेटली ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद केजरीवाल और पांच अन्य आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करके 10 करोड़ रपये के क्षतिपूर्ति की मांग की थी, इस पर हाइकोर्ट में सुनवाई चल रही है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+