दिल्ली में लू ने किया लोगों का हाल बेहाल, बारिश को लेकर ये बोले मौसम विशेषज्ञ

दिल्ली में बढ़ते तापमान और लू के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली में लू चल रही है।

Heat wave make people miserable in Delhi

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों गर्मी तेजी से कहर बरपा रही है। वहीं, सोमवार को कई इलाकों में अधिक तापमान के साथ लू की स्थिति भी बनी रही। हालांकि, मंगलवार की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में लोगों को अधिक तापमान और लू के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं,दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार तक रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली के सफदरगंज मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दिल्ली के नजफगढ़ और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सोमवार का दिन सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नरेला और पीतमपुरा में 45.3 डिग्री सेल्सियस और 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में 44.4 डिग्री और पालम में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम पूर्वानुमान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आसमान में बादल न होने के कारण तेज धूप और उत्तर पश्चिमी की गर्म हवाओं के कारण लू चल रही है, जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार की रात से दिल्ली के मौसम में बदलाव आएगा। बुधवार और गुरुवार को तेज हवा के साथ दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+