ग्रेटर नोएडा में आज बदला रहेगा यातायात, इन रास्तों से होकर ना गुजरें

आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 की शुरुआत हो रही है। यह ट्रेड शो 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में चलेगा। इस एक्सपो की वजह से दिल्ली बॉर्डर से गौतमबुद्ध नगर, डीएनडी, कालिंदी कुंज, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे, यमुना एक्सप्रेसवे सहित कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। अच्छी बात यह है कि जो वाहन आश्यक सेवाओं से जुड़े हैं उनपर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं रहेगा।

जो गाड़ियां दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसव से होकर आगरा की ओर जाती हैं उन्हें एनएच-9, 24, 91 से होकर जाना होगा। नोएडा से दिल्ली को जाने वाले वाहन डीएससी रोड से होते हुए न्यू अशोक नगर, झुंडपुरा, सोहरखा, पर्थला, छिजारसी, मॉडल टाउन से होकर जा सकते हैं।

traffic

आश्रम से डीएनडी, चिल्ला होकर जाने वाली डीटीडीसी बसें कोंडली, झुंडपुा की ओर से होकर स्टेडियम चौक से रजनीगंधा होकर डिपो सेक्टर 16 से नोएडा की ओर जाएंगी। वहीं आगरा से आने वाली बसें यमुना एक्सप्रेस वे से होते हुए जेवर कस्बा की ओर उतरकर सबौतार अंडरपास होते हुए खुर्जा बाईपास की ओर से जहांगीरपुर, खुर्जा होकर जाएंगी।

Recommended Video

    ग्रेटर नोएडा में आज बदला रहेगा यातायात, इन रास्तों से होकर ना गुजरें

    वहीं परीचौक से यमुना एक्सप्रेस वे से होकर मथुरा की ओर जाने वाली बसें गोलचक्कर के पास रामलीला पार्क से सिरसा होकर घंघौला चौक, खेरली नहर, बिलासपुर से दनकौर बाईपास से होते हुए रबूपुरा रोड से होकर आगरा और यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से गाड़ियां जाएंगी।

    वहीं जब राष्ट्रपति का काफिला शाम को तकरीबन चार बजे ग्रेटर नोएडा से गुजरेगा तो उनके काफिले के लिए करीब 10 मिनट के लिए ट्रैफिक को रोका जाएगा। ऐसे में आप जाम से बचने के लिए इस दौरान गोलचक्कर चौक्कर, डीएनडी, चिल्ला रेड लाइट से होते हुए एक्सप्रेस वे से ग्रेटर नोएडा की ओर से गोलचक्कर, रजनीगंधा चौक, सेक्टर 37 से होकर आप अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

    नोएडा- ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाली बसों का सर्विस रोड से संचालन कराया जाएगा। जीरो प्वाइंट से परीचौक की ओर जाने वाला यातायात जीरो प्वाइंट से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से होकर पंचशील अंडरपास से होकर एनएसईजेड से होते हुए यह बसें आगे जा सकती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+