Greater Kailash Chunav Result 2025: मंत्री सौरभ भारद्वाज भी हारे, जानें किसने उन्हें हराया
Greater Kailash Chunav Result 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज (8 फरवरी) को मतगणना हुई। दिल्ली की हॉट सीट ग्रेटर कैलाश में आम आदमी पार्टी की साख दांव लगी थी। इस सीट से एक बार फिर आप सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज मैदान में थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय ने 3188 वोटों से उन्हें हरा दिया।
दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में शुमार ग्रेटर कैलाश में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज और बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन चुनाव परिणाम के बाद सौरभ भारद्वाज चुनाव हार गए उन्हें 46406 वोट मिले वहीं BJP उम्मीदवार शिखा राय को 49594 वोट मिले।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। दिल्ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। वहीं ग्रेटर कैलाश की सीट पर 54.5 प्रतिशत रहा है।

ग्रेटर कैलाश विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Greater Kailash)
दिल्ली के पॉश इलाके में से एक माने जाने वाले ग्रेटर कैलाश की सीट पर आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज की प्रतिष्ठा दांव पर थी। उन्हें उनके प्रतिद्वंदी बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय ने उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए हरा दिया। ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती को बड़े वोटों के अंतर से हराया था।
ग्रेटर कैलाश सीट उम्मीदवार (Greater Kailash seat candidate)
1. आप से सौरभ भारद्वाज (AAP Saurabh Bharadwaj )
2. भाजपा से शिखा राय (BJP Shikha Rai)
3. कांग्रेस से गर्वित सिंघवी (Congress Garvit Singhvi)
ग्रेटर कैलाश विधायकों की सूची (Greater Kailash Result and MLA List)
2008 बीजेपी के विजय कुमार मल्होत्रा (Vijay Kumar Malhotra BJP)
2013 AAP के सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj)
2015 AAP के सौरभ भारद्वाज
2020 AAP के सौरभ भारद्वाज












Click it and Unblock the Notifications