दिल्ली में पटाखे और पराली दोनों ने मिलकर हवा की स्थिति को खतरनाक बनाया: गोपाल राय
नई दिल्ली, 07 नवंबर। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता काफी खराब है। रविवार को भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली, दिवाली के तीसरे दिन भी आसमान में धुंध छाई रही। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के बीच सोशल मीडिया पर खेतों में पराली जलाने के वीडियो भी सामने आए हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पॉल्यूशन पर बोलते हुए हवा की स्थिति को खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि हवा में सुधार तब तक नहीं हो सकता जब तक पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना बंद नहीं किया जाता।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ किसान खेत में पराली जला रहे हैं, और भारी धुएं का गुबार आसमान की तरफ उठ रहा है। वीडियो पंजाब के पटियाला का बताया जा रहा है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, 'पटाखे और पराली दोनों ने मिलकर हवा की स्थिति को खतरनाक बनाया। पटाखे का प्रदूषण कम हो जाएगा लेकिन पराली जलने की घटनाएं जब तक नहीं रूकती हैं, तब तक प्रदूषण का खतरा बना रहेगा। हम केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को चिट्ठी लिखकर तत्काल एक बैठक बुलाने को कहेंगे।'
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 50% से अधिक किशोर छाती के रोगों से संक्रमित, 29% अस्थमा के शिकार- वायु प्रदूषण पर डॉ. अरविंद कुमार
गोपाल राय ने आगे कहा, 'दिल्ली के अंदर प्रदूषण रोकने के लिए हमने 92 कंस्ट्रक्शन साइट को बंद करने का निर्देश दिया है और प्रदूषित इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।' बता दें कि रविवार को भी राजधानी की हवा 'गंभीर श्रेणी' में है। आज भी यहां का AQI 436 है, जो कि 'खतरनाक' श्रेणी' में आता है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज दिल्ली में तेज हवा चलने का अनुमान है, जिसकी वजह से प्रदूषण से लोगों को राहत मिलेगी और हवा की क्वाविटी बेहतर होगी। आपको बता दें कि पहले से ही प्रदूषण की मार सह रहे दिल्ली को दिवाली की पटाखों ने बुरी तरह से प्रदूषित कर दिया है,जिसकी वजह से यहां हवा की क्वालिटी काफी खराब हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications