एयरपोर्ट पर महिला के अंडरवियर में मिला 64 लाख का सोना

नई दिल्ली। एयर इंटेलीजेंस यूनिट (एआईयू) ने एयरपोर्ट पर एक महिला को हिरासत में लिया है जिसके अंडरवियर से 64 लाख का सोना निकला।

एआईयू के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दुबई से नई दिल्ली की फ्लाइट से यह महिला सफर कर रही थी और इसके पास से सोने के बिस्किट मिले हैं।

gold smuggling

दुबई से नई दिल्ली आ रही थी महिला

एआईयू के अधिकारियों का कहना है कि घटना 21 और 22 अगस्त के रात की है। दुबई से नई दिल्ली आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट से सफर कर रही फरहत उन्निसा पर उनको शक हुआ।

एयरपोर्ट पर तलाशी में निकला सोना

जब महिला एयरपोर्ट पर उतरी तो उनकी तलाशी ली गई जिसमें उनके पास से 2 किलो 160 ग्राम सोना निकला। महिला सोने के बिस्किट अपने अंडरवियर में छुपाए हुए थी। इतने सोने की कीमत 64,38,960 रुपए है।

महिला पर केस दर्ज

महिला के पास मिले सोने को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला पर केस दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+