Video: मेट्रो ट्रेन के नीचे आई लड़की के फटे कपड़े, CISF जवान ने अपनी वर्दी पहनाकर बचाई अस्मत और जान

नई दिल्ली, अगस्त 14: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि, एक मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवान एक लड़की को पटरियों के बीच से निकलकर उसे सुरक्षित ले जा रहे हैं। इस दौरान लड़की के फटे कपड़े देखकर एक सीआईएसएफ का जवान अपनी वर्दी उतारकर उस लड़की की अस्मत को ढंक देता है। वीडियो में हर कोई अब सीआईएसएफ जवान की तारीफ कर रहा है। उस जवान ने ना सिर्फ लड़की की जान बचाई बल्कि उसकी अस्मत को भी बचाया।

जान बूझकर ट्रेन के आगे कूदी थी युवती

जान बूझकर ट्रेन के आगे कूदी थी युवती

घटना पिछले सप्ताह मंगलवार (3 अगस्त) की है। मेट्रो की ब्लू लाइन के जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक युवती खुदकुशी करने के मकसद से चलती ट्रेन के सामने कूद पड़ी। लेकिन इससे पहले कि वह ट्रेन की चपेट में आ पाती, ट्रेन ऑपरेटर ने उसे देख लिया और तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, लेकिन तब तक युवती का पैर और कमर के नीचे का कुछ हिस्सा ट्रेन की चपेट में आ गया था, जिसकी वजह से वह जख्मी हो गई थी। उसके कपड़े भी ट्रैक और ट्रेन के बीच में फंसने की वजह से फट गए थे।

Recommended Video

    Delhi Metro: Train के नीचे आई युवती के फटे कपड़े, Jawan ने अपनी वर्दी से ढकी अस्मत | वनइंडिया हिंदी
    सीआईएसएफ की क्विक रिएक्शन टीम पहुंची मदद के लिए

    सीआईएसएफ की क्विक रिएक्शन टीम पहुंची मदद के लिए

    सीआईएसएफ की क्विक रिएक्शन टीम ठीक उसी समय उसी प्लेटफॉर्म पर चेकिंग कर रही थी। ट्रेन के रुकते ही सुरक्षाकर्मी तुरंत युवती की जान बचाने के लिए ट्रैक पर कूद पड़े। जब उन्होंने देखा कि युवती के कपड़े फट गए हैं, तो मौके पर मौजूद सीआईएसएफ के कॉन्स्टेबल नवकिशोर नायक ने फौरन अपनी वर्दी उताकर लड़की के ऊपर डाली और कवर किया। वे लोग फौरन युवती को उठाकर प्लैटफॉर्म पर लाए।

    सीआईएसएफ के कॉन्स्टेबल ने वर्दी उतार युवती की अस्मत को ढका

    सीआईएसएफ के कॉन्स्टेबल ने वर्दी उतार युवती की अस्मत को ढका

    उसकी पहचान पालम के राज नगर इलाके की रहन वाली निशा (21) के रूप में हुई। उनके कुछ अन्य साथियों ने डीएमआरसी और सीआईएसएफ के सीनियर अधिकारियों को भी इस घटना की सूचना दे दी, जिसके बाद फौरन एंबुलेंस बुलाकर युवती को इलाज के लिए माता चानन देवी अस्पताल ले जाया गया। देर शाम तक युवती की हालत गंभीर बनी हुई थी और वह बयान देने की हालत में नहीं थी।

    वायरल हुआ वीडियो

    वह इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट सुरेंद्र राजपूत ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, सीआईएसएफ के इस जवान को सौ सौ सेल्यूट जिसने मेट्रो स्टेशन में गिर कर घायल हुई लड़की की जान ही नहीं बचायी बल्कि अपनी वर्दी उतार कर उसे उढा दी और उस लड़की की अस्मत भी बचाई।गृह मंत्रालय से सिफ़ारिश है इस जवान को पुरस्कृत किया जाये।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+