तिहाड़ के अंदर से सामने आया Tillu Tajpuriya की हत्या का Video, गोगी गैंग के बदमाशों ने 100 से ज्यादा किए वार
Tillu Tajpuriya Murder CCTV: दिल्ली के तिहाड़ जेल में 2 मई की सुबह गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की गोगी गैंग के सदस्यों ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद अब हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

देश से सबसे सुरक्षित जेलों में से एक तिहाड़ जेल में 2 मई की सुबह हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई। दुश्मन गोगी गैंग के लोगों ने टिल्लू को मौत के घाट उतारा, जिसके बाद अब दिल्ली के तिहाड़ जेल से टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का सीसीटीवी वीडियो आया सामने है।
जितेंद्र गोगी की हत्या का बदला
टिल्लू का मर्डर कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया है। गोगी गैंग ने सदस्य योगेश टुंडा, दीपक तीतर, राजेश और रियाज खान ने सुए जैसे नुकीले हथियार से टिल्लू के शरीर पर लगभग 100 बार हमला किया। मर्डर के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि टिल्लू को घेरकर एक बाद कई ताबड़तोड़ वार किए जा रहे हैं।
सीसीटीवी में दिखा, घेरकर मारा
वीडियो में कई बदमाश ताजपुरिया के सिर, पीठ, कंधे और गर्दन पर वार करते नजर आ रहे हैं। हमला करने से पहले बदमाशों ने उस पकड़ लिया और सेल से बाहर खींच लिया था। पुलिस के मुताबिक गोगी गिरोह के हमलावर जेल की दूसरी मंजिल से नीचे उतरकर, वहां पहुंचे जहां ताजपुरिया बंद था। फुटेज देखा जा सकता है कि दो हमलावर ऊपर की मंजिल से चादर के सहारे नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि टिल्लू के शरीर पर चोट के 92 निशान थे। हमले में एक अन्य कैदी रोहित भी घायल हो गया। जो खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
Recommended Video
रोहिणी कोर्ट में कराई थी हत्या
जेल के अंदर गोगी गैंग के इस हमले को 2021 में जितेंद्र गोगी की हत्या का बदला बताया जा रहा है। बता दें कि ताजपुरिया गिरोह के दो लोगों ने वकील के वेश में सितंबर 2021 में दिल्ली की रोहिणी अदालत के अंदर गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इधर, तिहाड़ की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि एक महीने में तिहाड़ जेल में हिंसा और गैंग रंजिश का यह दूसरा मामला गै।पिछले महीने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी प्रिंस तेवतिया को जेल में मार डाला था।












Click it and Unblock the Notifications