लड़की को डेट पर ले जाने पर 16 साल के किशोर की गला रेतकर हत्या
दोस्त की बहन को डेट पर ले गया तो काट दिया गला
नई दिल्ली। दिल्ली के कंझावाला में शुक्रवार को 16 साल के जतिन की लाश मिली थी। इस नृशंस हत्या से क्षेत्र मे सनसनी मच गई थी, अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 16 से 18 साल के चार लड़कों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक जतिन की इन चार लोगों में से एक की कजिन के साथ दोस्ती थी। जो इनको पसंद नहीं था, इसी को लेकर ये हत्या हुई। इन लोगों ने दो महीने पहले भी जतिन को लड़की से दूर रहने को कहा था और बात ना मानने पर मार देने की धमकी दी थी।
लगातार धमकियों के बावजूद जब दोनों ने मिलना नहीं छोड़ा तो इन चार दोस्तों ने जतिन की हत्या का प्लान बनाया। इन्होंने पार्क में घूमने जाते जतिन को किडनैप कर लिया और फिर एक खाली घर में ले जाकर कुर्सी से बांधकर उसके मुंह पर टैप लगाकर उसको चाकूओं से गोद कर मार डाला।












Click it and Unblock the Notifications