दिल्‍ली पुलिस ने पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया, SDMC कर्मियों को पीटा था

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के कर्मचारियों को बेरहमी से पीटते और गाली देते हुए दिखे कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहम्मद आसिफ खान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि, पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को शाहीन बाग इलाके में एमसीडी कर्मचारियों को गाली देने और मारपीट करने का एक वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, खान द्वारा की गई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उस वीडियो में मोहम्मद आसिफ दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के कर्मचारियों को बेरहमी से पीटते और गाली देते हुए दिख रहे हैं।

former MLA Asif Mohammad Khan arrested by Delhi Police

गिरफ्तारी से पहले पूर्व कांग्रेस विधायक ने अपने बचाव में कहा कि, "कुछ लोगों ने मेरे घर के बाहर लगे होर्डिंग और पोस्टर हटाए थे, इससे हम खफा हो गए। इसलिए उन्हें सबक सिखाया।"
बताया जा रहा है कि, घटना के समय खान के साथ कुछ और लोग भी थे। पुलिस पूछताछ में जुटी है। वहीं, जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें दिख रहा है कि खान ने बेंत लेकर एसडीएमसी कार्यकर्ताओं को मारा। उस इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ओखला इलाके में कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहम्मद आसिफ खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। आज ही कुछ देर पहले दिल्ली पुलिस ने आसिफ मोहम्मद खान को शाहीन बाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

former MLA Asif Mohammad Khan arrested by Delhi Police

Recommended Video

    Delhi: Ex MLA Asif Mohammad Khan गिरफ्तार, SDMC कर्मियों को पीटने का आरोप | Oneindia Hindi

    दिल्ली पुलिस ने कहा, "हमने एक वायरल वीडियो के संबंध में मोहम्‍मद के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें उन्‍हें कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते देखा गया, जिन्होंने उनके घर के बाहर पोस्टर हटाया था। अब मोहम्मद की गिरफ्तारी हो गई है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+