दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए पूर्व आप नेता गौतम, बोले- 'ये सब BJP गुजरात में हार की डर से कर रही है'
धर्म परिवर्तन के मामले में घिरे आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम मंगलवार को दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए। क्योंकि धर्म परिवर्तन के मामले में पहाड़गंज थाने की पुलिस ने उन्हें समन भेजा था और मंगलवार को दोपहर 2 बजे रिपोर्ट करने को कहा था। थाने पहुंचने के बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस की तरफ से सौंपे गए समन पर हस्ताक्षर किया। वहीं, पुलिस स्टेशन से बाहर निकलने के बाद गौतम ने एक टीवी चैनल से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मुझे गिरफ्तार किया गया तो मैं भाजपा को मिठाई भेजूंगा। मैं पुलिस पूछताछ के दौरान संविधान में दर्ज 22 शपथ दिखाऊंगा। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला गुजरात में भाजपा की हार से जुड़ा है।

दिल्ली पुलिस की तरफ से पूछताछ को लेकर उन्होंने कहा कि मैं भारत का एक जिम्मेदार नागरिक हूं। मुझे बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा लिखित संविधान पर भरोसा है। मैं केंद्र द्वारा प्रकाशित एक पुस्तिका लाया हूं। इसमें अम्बेडकर द्वारा निर्धारित 22 प्रतिज्ञाएं हैं। ऐसे में आप हमारे खिलाफ एक भी हेट स्पीच बताएं तो जानूं।
आपको बता दें कि दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार इस्तीफा दे दिया था। उन पर एक एक धार्मिक परिवर्तन के कार्यक्रम में उपस्थित होने का आरोप लगा था। साथ ही भाजपा की तरफ से कहा गया कि जिस कार्यक्रम में वह उपस्थित हुए थे, वहां पर हिंदू देवताओं की कथित तौर पर निंदा की गई थी। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला था। साथ ही गौतम को पार्टी से निकालने और इस्तीफे की मांग की थी।
जानें गौतम को पुलिस ने क्या नोटिस लिखकर भेजा था?
दिल्ली पुलिस की तरफ से भेजे गए नोटिस में कहा गया था कि "05/10/22 को अंबेडकोर 131mwon दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें आप मौजूद थे और कुछ शब्द ऐसे बोले थे, जिसकी वजह से जनता भड़क गई थी। इस संबंध में लिखित शिकायतें प्राप्त हुई हैं। ऐसे में मामले की जांच के लिए आपको पुलिस स्टेशन में उपस्थित होना होगा। ऐसे में आप दोपहर 2 बजे थाने में उपस्थित हों। वहीं, अगर आप थाने में नहीं उपस्थित होंगे तो यह माना जाएगा कि आपके पास मामले में कहने के लिए कुछ नहीं है। ऐसे में आप पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि राजधानी दिल्ली में एक सामूहिक धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में शपथ लेते हुए राजेंद्र पाल गौतम द्वारा हिंदू देवताओं की निंदा करते हुए एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होते ही भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच विवाद छिड़ गया था। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर गुजरात में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंदू विरोधी होने का पोस्टर लगाया था।
ये भी पढ़ें- पंजाब: जीरा विधानसभा क्षेत्र में सरकार ने लागू की धारा-144, विधायक रणबीर भुल्लर की प्रदर्शनकारियों संग बैठक












Click it and Unblock the Notifications