AAP कार्यकर्ताओं से बोले CM केजरीवाल- 'अब भ्रष्ट तंत्र को उखाड़ फेंकने का वक्त है'

नई दिल्ली, 09 जनवरी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज अपने कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा है कि 'चुनाव आयोग ने शनिवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कोरोना के चलते चुनाव प्रचार पर कई पाबंदियां हैं लेकिन 'डोर टू डोर प्रचार' की अनुमति है। आज से डोर टू डोर प्रचार शुरू कर देना चाहिए लेकिन इससे पहले मैं आपको ये बता दूं कि आप के लिए चुनाव सरकार बदलने का माध्यम नहीं है बल्कि यह समाज और देश में बदलाव लाने का एक मौका है।'

Recommended Video

    Assembly Elections 2022: Arvind Kejriwal ने AAP Workers को किया संबोधित | वनइंडिया हिंदी
    अब भ्रष्ट तंत्र को उखाड़ फेंकने का वक्त है: CM केजरीवाल

    जब आप प्रचार करने जाते हैं, तो आपको यह महसूस करने की आवश्यकता होती है कि आप एक देशभक्तिपूर्ण कार्य कर रहे हैं, हमें लोगों तक अपनी बात पहुंचानी है । हमारे लिए जनता की सेवा ही सबसे ऊपर है और हमें उनके लिए ही काम करना है। हमें किसी पार्टी के खिलाफ नकारात्मक प्रचार नहीं करना है बल्कि हमें जनता को ये बताना है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में क्या-क्या किया है?

    आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सत्ता पाने का साधन नहीं है

    आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सत्ता पाने का साधन नहीं है या एक पार्टी को बदलकर दूसरी पार्टी को लाने का जरिया नहीं है क्योंकि पार्टियां बदलने से कुछ नहीं होगा। सत्तर साल हो गए पार्टियां बदलते-बदलते, हमें सिस्टम बदलना है। आम आदमी पार्टी देश में परिवर्तन करने लाने का जरिया है। हमारा मकसद भ्रष्टतंत्र को उखाड़कर स्वच्छ सरकार लाना है। लेकिन आप पार्टी ने ये साबित किया कि ईमानदारी से चुनाव लड़े जा सकते हैं और जीते भी जा सकते हैं और अच्छे से सरकार भी चलाई जा सकती है।

    हमने देश की जनता को एक उम्मीद दी है

    आप पार्टी ने साबित किया कि 'बदलाव संभव है, हमने देश की जनता को एक उम्मीद दी है। लेकिन ये बहुत मुश्किल है क्योंकि हमारे सामने एक भ्रष्टतंत्र है। ये आजादी की लड़ाई की तरह है, वहां हम अंग्रेजों से लड़ रहे थे, यहां हम एक मजबूत भ्रष्टतंत्र से लड़ रहे हैं, जिनके पास बहुत ज्यादा पैसा है।' केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं ने कहा कि 'चुनाव प्रचार भी हमारे लिए एक सेवा करने की तरह है। अगर आप किसी के घर जा रहे हैं तो पहले उनका हाल-चाल पूछे, उन्हें किसी चीज की जरूरत हो तो पहले उनकी मदद करें।'

    किसी भी नेता को गाली नहीं देनी है

    'फिर आप उन्हें दिल्ली के बारे में बताएं जहां आम आदमी पार्टी ने अच्छे-अच्छे काम किए हैं ,उन्हें बताएं कि दिल्ली में कैसे हमारी सरकार ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्या सुधार किया है। उनसे कहें कि अगर उनके यहां भी आप की सरकार बनती है तो वहां भी दिल्ली जैसा ही काम होगा लेकिन हमें किसी भी पार्टी के किसी भी नेता को गाली नहीं देनी और ना ही उनके खिलाफ प्रचार करना है और सभी पार्टी वाले के घर जाना है क्योंकि हमारे लिए सब अपने हैं, हमें सबका दिल जीतना है। आपको बता दें कि 5 राज्यों का चुनाव देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सच्चा देशभक्त है, हमें आप पर गर्व है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+