Delhi CAG Report: बढेंगी अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें, जानिए दिल्ली विधानसभा में कब पेश होगी कैग रिपोर्ट
Rekha Sharma: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने पहले ही दिन से जनता के हक में फैसले लेना शुरू कर दिया है। वहीं, अब नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा, जिसमें लंबित कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) रिपोर्ट पेश की जाएंगी। विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पेश होते ही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं।
विधानसभा अधिकारियों के अनुसार, यह सत्र 24, 25, और 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) की पिछली सरकार के प्रदर्शन से जुड़ी 14 लंबित कैग रिपोर्ट पेश की जाएंगी। नवनिर्वाचित विधायकों को 24-25 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी और 26 फरवरी को शिवरात्रि की छुट्टी के बाद बीजेपी सरकार कैग रिपोर्ट पेश करेगी।

भ्रष्टाचार को छिपाने के आरोप
बीजेपी ने आरोप लगाया है कि 'आम आदमी पार्टी' सरकार ने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कैग रिपोर्ट पेश नहीं की थी। बीजेपी ने कोर्ट से यह गुहार लगाई थी कि दिल्ली सरकार को कैग रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया जाए, ताकि जनहित में भ्रष्टाचार की पोल खोली जा सके।
केजरीवाल को घेरेगा विपक्ष
इस महीने की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों के बाद दिल्ली में बीजेपी ने सरकार बनाई है। विधानसभा में उसके पास 48 विधायक हैं, जबकि विपक्षी आम आदमी पार्टी के पास 22 विधायक हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 27 साल बाद सत्ता में लौटी बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को जमकर घेरने वाली है। इसके साथ ही पूर्व की 'आप' सरकार के कई मंत्रियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
यह भी पढ़ें भारत और पाकिस्तान के बीच फ्लैग मीटिंग, लगभग 75 मिनट हुई चर्चा, इन मुद्दों पर बनी सहमति












Click it and Unblock the Notifications