दिल्ली के एनसीआर पार्क में फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने शख्स को मारी गोली
राजधानी दिल्ली में फायरिंग के घटना में दो बदमाश सवार थे। दोनों घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले।
दिल्ली एनसीआर पार्क में फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना इस हफ्ते गुरुवार यानी 23 जून की है। दिल्ली के एनसीआर पार्क के पास मौजूद एक शख्स पर अचानक नकाबपोश बदमाश ने हमला कर दिया। घटना में गोली लगने से शख्स घायल हो गया।
मामले एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में है। घटना गुरुवार शाम की है। पुलिस को दी गई सुचना के मुताबिक नकाबपोश बदमाशों की गोलीबारी में शख्स घायल हुआ है। मामले में हत्या के प्रयास की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बदमाशों की गोलीबारी में कार चला रहा एक व्यक्ति घायल हो गया,जबकि उसके बगल में बैठा उसका दोस्त सुरक्षित बच गया था।

घटना की सूचना पुलिस को गुरुवार रात 8.14 बजे दी गई। कार में सवार सचिन गुप्ता और वसीम अहमद ने दो नकाबपोश शख्स पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। फायरिंग उस वक्त हुई जब सचिन गाड़ी चलाते हुए फोन से बात कर रहा था। इस दौरान अचानक एक राउंड फायरिंग हुई।












Click it and Unblock the Notifications