Delhi News: जंगलों में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर.. यातायात पुलिस ने दी चेतावनी

शनिवार शाम मध्य दिल्ली में मोदी मिल फ्लाईओवर के पास वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। फिलहाल अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

बता दें कि दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्वीट के जरिये ये सूचना जारी की है। ट्वीट के अनुसार, आश्रम चौक से अपोलो अस्पताल की ओर जाने वाले कैरिजवे में मथुरा रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। साथ ही पुलिस ने यात्रियों को मोदी मिल फ्लाईओवर के पास वाली सड़कों से बचने की सलाह दी है।

fire broke out in the forests of Central Delhi near Modi Mill flyover

वहीं एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अग्निशमन सेवा विभाग की 7 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ट्वीट अनुसार "मथुरा रोड पर आश्रम चौक से अपोलो अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित है क्योंकि मथुरा रोड के साथ मोदी मिल फ्लाईओवर के नीचे भीषण आग लग गई है। कृपया इस खिंचाव से बचें,'' दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर लिखा, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+