6 साल से फरार फिल्म प्रोड्यूसर अजय यादव मथुरा से गिरफ्तार, लोन दिलाने के बहाने कारोबारियों को लगाता था चूना

दिल्ली, 02 अगस्त: दिल्ली पुलिस ने यूपी के मथुरा से फिल्म निर्माता अजय यादव को एक कारोबारी के साथ लाखों की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अजय यादव साल 2015 से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, अजय अपना नाम और पता बदलकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन को कम ब्याज पर कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपित के खिलाफ कुल 11 ठगी के मामले दर्ज हैं। इससे पहले भी आरोपित को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मुंबई क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर चुकी है।

film producer Ajay Yadav arrested for cheated businessman from Mathura

कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का वादा कर ठगा

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन ने शिकायत दी थी कि उसे अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए करीब 65 करोड़ रुपए के कर्ज की जरूरत थी। अखबार में विज्ञापन देखकर आरोपी से उसकी पहचान उसके एक परिचित ने करवाई। आरोपी ने M/s Serene Films के निदेशक के रूप में अपना परिचय दिया और बताया कि वो एक विश्वसनीय मुंबई बेस्ड फाइनेंशियल सलाहकार है और उसके बाद आरोपी फिल्म प्रोड्यूसर ने बिजनेसमैन को कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का वादा किया।

18 लाख मिलने के बाद फरार हुआ आरोपी

अजय ने कारोबारी का विश्वास जीतने के लिए उसकी प्रॉपर्टी का वेरिफिकेशन किया। इसके बाद उससे अपने खाते में रकम डालने को कहा। कारोबारी ने 32 लाख रुपए अजय की कंपनी के खाते में डाल दिए। इसके बाद अजय ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। उसका पता भी फर्जी पाया गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने सर्विलांस और खुफिया जानकारी की मदद से आरोपी को यूपी के मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें, अजय यादव छह बॉलीवुड फिल्मों ओवरटाइम, भादश, लव फिर कभी, रण-बांका, सस्पेंस और साक्षी का प्रोड्यूसर है। पुलिस के मुताबिक, छह साल से फरार अजय को चार राज्यों मुंबई, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में छापेमारी के बाद आखिरकार मथुरा से गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+